मेरठ: भाजपा नेता ने युवक को सरेआम दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियो वायरल

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा नेताओं को लगातार विवादों से दूर रहने की ताकीद कर रहे हैं। लेकिन सत्ता के नशे में चूर कुछ भाजपा नेताओं पर सीएम की नसीहतों का असर होता दिखाई नहीं दे रहा। ताजा मामला मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र का है, जहां दबंगई पर उतारू एक भाजपा नेता ने अपने रिश्तेदार को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा। उधर, पुलिस ने इस मामले में दोनों ही पक्षों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर अपना पिंड छुड़ा लिया है।

bjp leader beats young man in meerut video viral

जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मामला खरखौदा थाना क्षेत्र के धनोटा गांव का है। बताया जाता है यहां रहने वाले भाजपा नेता अशोक धनोटा का अपने ही परिवार के अमित नाम के युवक से कुछ विवाद चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, हाल ही में अमित का एक युवक से विवाद हो गया। जिसके बाद उस युवक के पक्ष में उतरते हुए अशोक धनोटा ने अमित को सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पीटा। उधर, यह पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज की एनसीआर

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में दोनों ही पक्षों के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। सीओ किठौर देवेश सिंह ने बताया कि उन्हें आरोपी के सत्ताधारी दल से जुड़े होने की जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+