मोदी और योगी चाहे जितना दम लगा लें, रैली होकर रहेगी: चंद्रशेखर

Meerut news, मेरठ। 15 मार्च को दिल्ली में होने वाली बहुजन हुंकार रैली में पूरी दिल्ली नीली हो जाएगी। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर उर्फ रावण का कहना है कि दिल्ली में उनकी हुंकार रैली होकर रहेगी। मोदी जी और योगी जी चाहे जितना दम लगा लें वह रैली को फेल नहीं कर सकते। कल दिल्ली में बड़ी संख्या में बहुजन समाज के लोग पहुंच रहे हैं। लोग इतनी बड़ी संख्या में पहुंचेंगे कि दिल्ली जाम हो जाएगी।

bhim army cheif chandrashekhar azad will do rally against pm modi

चंद्रशेखर का कहना है कि भाजपा को हराने के लिए वह विपक्षी दलों को एकजुट देखना चाहते हैं। काशीराम के जन्म दिन पर दिल्ली में होने वाली हुंकार रैली में वह जरूर पहुंचेंगे। मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती चंद्रशेखर ने कहा कि अभी उनकी तबियत ठीक नहीं है, लेकिन कल वह दिल्ली जरूर जाएंगे। भीम आर्मी प्रमुख का कहना है कि सरकार की सारी कोशिश बेकार साबित होगी क्योंकि रैली होकर ही रहेगी। इस दौरान मायावती को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह अपना काम कर रही हैं मैं अपना काम कर रहा हूं।

bhim army cheif chandrashekhar azad will do rally against pm modi

चंद्रशेखर ने कहा कि यदि मोदी यूपी से चुनाव लड़ेंगे तो वह उनके सामने चुनाव जरूर लड़ेंगे। उनका मकसद भाजपा को हराना है। हालांकि चंद्रशेखर ने यह भी कहा कि वह किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़े रहे हैं और न ही किसी को राजनैतिक समर्थन दे रहे हैं। देर शाम चंद्रशेखर को अस्पताल से छुटटी दे दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+