UP : ओवैसी की गाड़ी पर 4 राउंड फायरिंग, एक गिरफ्तार, हथियार बरामद
मेरठ, 03 फरवरी: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मेरठ में चुनावी कार्यक्रम के बाद दिल्ली जाते वक्त उनकी गाड़ी पर फायरिंग की है। ओवैसी के मुताबिक, कुल 3 से 4 लोग थे, जिनमें से 2 लोगों ने गोलियां चलाईं। गाड़ी के टायर पंक्चर होने की वजह से ओवैसी को दूसरी गाड़ी से जाना पड़ा। एसपी हापुड़ दीपक भुकर ने बताया कि असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर हमले के बाद पुलिस ने मौके पर तुरंत पहुंचकर मामले में संदिग्ध एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हथियार भी बरामद किया गया है। उसका एक साथी भाग गया है, उसकी तलाश की जा रही है।
Recommended Video

मेरठ में चुनावी कार्यक्रम के बाद दिल्ली जा रहे थे ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी ने बताया, ''मैं किठौर, मेरठ (उ.प्र.) में एक चुनावी कार्यक्रम के बाद दिल्ली जा रहा था। छिजारसी टोल प्लाजा के पास 2 लोगों ने मेरी गाड़ी पर 3-4 राउंड गोलियां चलाईं; वे कुल 3-4 लोग थे। मेरी गाड़ी के टायर पंक्चर हो गए, मैं दूसरी गाड़ी में वहां से निकला'' ओवैसी ने कहा कि हम मोदी सरकार और राज्य सरकार दोनों को कह रहे हैं कि ये इनकी ज़िम्मेदारी है कि इस मामले की स्वतंत्र जांच कराई जाए। ये कैसे हो सकता है कि एक सांसद पर 4 राउंड फायरिंग की जाती है।
एक आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि एडिशनल एसपी से बात हुई है, उन्होंने कहा है कि एक व्यक्ति पकड़ा गया है, हथियार भी बरामद हुआ है। हमारी चुनाव आयोग से गुजारिश है कि इस मामले की स्वतंत्र जांच कराई जाए। इस मामले में एसपी हापुड़ दीपक भुकर ने बताया कि असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर हमले के बाद पुलिस ने मौके पर तुरंत पहुंचकर मामले में संदिग्ध एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हथियार भी बरामद किया गया है। उसका एक साथी भाग गया है, उसकी तलाश की जा रही है।
हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी यूपी में भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रही है। असदुद्दीन ओवैसी पश्चिमी यूपी के कई जिलों में लगातार प्रचार कर रहे हैं। दरअसल पश्चिमी यूपी में ही पहले चरण का मतदान 10 फरवरी और दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होना है।












Click it and Unblock the Notifications