जैश-ए-मोहम्मद की चिट्ठी मिलने पर वेस्ट यूपी में अलर्ट, पुलिस ले रही सघन तलाशी
Meerut news, मेरठ। जैश ए मोहम्मद की स्टेशनों को उड़ाने की धमकी भरे पत्र मिलने के बाद तमाम स्टेशनों पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाये हैं। मेरठ में पुलिस अधिकारियों ने जीआरपी, आरपीएफ, बम निरोधक दस्ते एंव डॉग स्क्वायड के साथ संयुक्त रूप से सिटी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और रेल के डिब्बों की तलाशी ली गई।

पुलिस अधिकारियों ने ट्रेन के अंदर और ट्रेन के बाहर हर आने-जाने वाले व्यक्ति का सामान चेक किया। पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड व बम निरोधक दस्ते के साथ मिलकर सभी जगह चेकिंग की। इस दौरान एसपी सिटी से लेकर प्रशासनिक अधिकारी साथ मौजूद रहे। मेरठ के सिटी रेलवे स्टेशन और कैंट स्टेशन पर टीमों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया हालांकि इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

हर आने जाने वाले राहगीर हैरत में पड़ रहा था कि इतना बड़े स्तर से चेकिंग अभियान क्यों चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने बार फिर हिंदुस्तान को आंखें दिखाई है और धमकियां दी है जिसमें स्टेशनों को उड़ाने की बात कही है, जिसको लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस से लेकर प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से सचेत है। एहतियातन सभी जगह चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। पब्लिक प्लेस से लेकर रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और सभी चौराहों पर पुलिस मुस्तैद है, जबकि आईबी, एलआईयू और स्पेशल ब्रांच खुफिया एजेंसी भी पूरी तरह से अलर्ट पर आ गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications