मेरठ में छात्रा से हैवानियत और मौत के मामले में अखि‍लेश का सीएम योगी पर न‍िशाना, कही ये बात

लखनऊ। यूपी के मेरठ में छात्रा से गैंगरेप के बाद कथि‍त रूप से उसे जहर देकर मारे जाने के मामले में सियायत शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखि‍लेश यादव ने प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर निशाना साधा है। अखि‍लेश ने तंज कसते हुए कहा कि स्‍टार प्रचारक जी को प्रचार से फुरसत म‍िले तो कृपा कर इस पर भी विचार करें। दरअसल, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ केरल में विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी के स्‍टार प्रचारक के तौर पर रैल‍ियां और रोड शो कर रहे हैं।

akhilesh yadav statement on cm yogi adityanath over meerut case

चार लोगों ने छात्रा को बंधक बनाकर क‍िया गैंगरेप

मेरठ के एक गांव में गुरुवार को 10वीं की छात्रा से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना से आहत छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा ल‍िया। हालत ब‍िगड़ने पर परिजन उसे अस्‍पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान शाम करीब सात बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही लखन और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। खबरों के मुताबिक, पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है, दो अन्‍य फरार हैं। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि दो अन्‍य अभि‍युक्‍तों की तलाश की जा रही है।

अखि‍लेश यादव ने सीएम योगी पर साधा न‍िशाना

इस मामले में सियायत शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखि‍लेश यादव ने सूबे के मुखि‍या योगी आदित्‍यनाथ पर निशाना साधा है। अखिलेश ने शुक्रवार को ट्वीट किया, 'उप्र के सरधना (मेरठ) में एक छात्रा के अपहरण, गैंगरेप व ज़हर देकर मारे जाने का समाचार बेहद दुःखद और समाज में ख़ौफ़ पैदा करने वाला है। श्रद्धांजलि! स्टार प्रचारक जी को प्रचार से फ़ुरसत मिले तो कृपा कर इस पर भी विचार करें।' अखि‍लेश यादव ने आगे ल‍िखा, 'बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार, नहीं चाहिए भाजपा सरकार!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+