मेरठ: पुलिस टीम पर पथराव करने वाला आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, चार पुलिसकर्मी सहित पांच को किया क्वारंटाइन

मेरठ। 11 अप्रैल को जली कोठी इलाके में पुलिस टीम पर हुए पथराव में शामिल एक आरोपित कोरोना पॉजिटिव मिला है। युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में देहली गेट और सदर बाजार थाने को सैनीटाइज किया गया। इतनी ही नहीं युवक के संपर्क में आए चार पुलिसकर्मियों समेत एक सफाईकर्मी को भी क्वारंटाइन कर दिया गया है।

accused of attack on police team in Meerut found Coronavirus positive

11 अप्रैल शनिवार को जली कोठी क्षेत्र को हॉटस्पॉट चिह्नित करने के बाद सील करने गए सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र सिंह और दारोगा मुकेश कुमार पर पथराव हुआ था। इसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने दस लोगों को नामजद करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया था, जबकि तीन जमातियों को क्वारंटाइन कर दिया। दो आरोपितों को पुलिस ने सदर बाजार थाने की हवालात में रखा था, जबकि छह आरोपितों को सुभारती मेडिकल कॉलेज में क्वारंटाइन कर दिया। पुलिस ने सभी के सैंपल जांच को भेजे थे।

सोमवार को आई रिपोर्ट में एक बवाली में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई। संक्रमित आरोपित सदर बाजार थाने की हवालात में अपने एक अन्य साथी के साथ है। अब पुलिस आरोपित से जुड़े सभी पुलिसकर्मियों की जांच पड़ताल करा रही है। सदर थाने के लॉकअप में रखे गए आरोपित के पॉजिटव पाए जाने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार का कहना है कि फिलहाल दो दरोगा, दो सिपाहियों और एक सफाईकर्मी को उनके घर पर ही क्वारंटाइन किया गया है। पॉजिटिव पाया गया व्यक्ति किस-किस के संपर्क में आया है, इसकी पहचान के लिए एसपी सिटी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो भी पुलिसकर्मी उक्त व्यक्ति के संपर्क में आया होगा, उन्हें भी क्वारंटाइन किया जाएगा।

एडीजी ने बताया कि भविष्य में ऐसी किसी स्थिति से निपटने के लिए जोन के सभी थानों को पीपी किट्स से लैस किया जा रहा है। आगे से किसी भी कोरोना प्रभावित क्षेत्र में जाने से पहले पुलिसकर्मी यह किट पहनेंगे। इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 3 मई तक बढ़ाई गई लॉक डाउन की सीमा का सख्ती के साथ पालन कराया जाएगा। एडीजी ने बताया कि इस दौरान आईजी से लेकर जोन के सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैदी के साथ भ्रमण करेंगे।

ये भी पढ़ें:- कोरोना के जहां छिपे मिले केस, वहां के DM और SP पर होगी कार्रवाई: योगी आदित्यनाथ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+