मेरठ: पत्नी, दो बेटों और बेटी की हत्या, फिर खुद भी फांसी लगाकर दे दी जान, सुसाइड नोट में बताई ये वजह

मेरठ। खबर उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से है, यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद शख्स ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तो वहीं, इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थाल से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि पुलिस ने मौका-ए-वारदात से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

 a man extreme step after killing his wife and three children

घटना परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के होली मौहल्ले की है। 37 वर्षीय रईस लोहे की अलमारी बनाने का काम करता था। गुरुवार (10 दिसंबर) को रईस ने गृह क्लेश के चलते अपनी पत्नी रिहाना (30) और दो बेटे अफ्फान (10), हैदर (07) और एक बेटी आयात (04) को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं, रईस ने खुद भी फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी। इस घटना का खुलासा उस वक्त हुआ, जब पड़ोसियो ने फोन कर पुलिस को सूचना दी।

पड़ोसियों के मुताबिक, गुरुवार को करीब 2 बजे से रईस के घर का दरवाजा बंद था। पड़ोसियों द्वारा दरवाजा खुलवाए जाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची गई। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो तोड़कर अंदर पहुंची और घर के अंदर का मंजर देखकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए।

घर के अलग-अलग कमरों में बीवी बच्चों की लाशें थीं और एक कमरे में रईस खुद फांसी पर लटक रहा था। पुलिस ने छानबीन के बाद सभी शव कब्जे में ले लिए और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने जब घर की तलाश ली तो वहां से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। जिसमें रईस ने अपनी पत्नी से परेशान होने का हवाला दिया है।

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया। पुलिस टीम अब इस केस की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। सभी एंगल की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। मेरठ के एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि पुलिस को पूरे परिवार की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंताजर है। इसके बाद ही साफ तौर पर इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। इस घटना से आस-पास के लोग भी सहमे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+