यूपी की शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने छात्राओं से अपील, बोलीं- 'सभी लड़कियों को देखनी चाहिए The Kerala Story'

उत्तर प्रदेश की शिक्षा राज्य मंत्री गुलाबो देवी ने मंगलवार 16 मई को मऊ पहुंची। इस दौरान उन्होंने लड़कियों को द केरल स्टोरी फिल्म को देखने की सलाह दी है।

Gulab Devi

The Kerala Story Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा की चर्चित फिल्म 'द केरल स्टोरी' उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 मई को अपने मंत्रियों के साथ देखीं। वहीं, अब माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने लड़कियों को इस फिल्म को देखने की सलाह दी है।

शिक्षा मंत्री ने गुलाबो देवी ने छात्राओं से 'द केरल स्टोरी' फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें यह फिल्म देखनी चाहिए। ताकि, जो हमारे नादान बच्चियां हैं उनके गलत कदम बढ़ने से रुक जाए। शिक्षामंत्री गुलाबो देवी ने यह बात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत के द्वारा आयोजित प्रांत छात्र सम्मेलन में बोलते हुए कही।

जानकारी के मुताबिक, यूपी की शिक्षामंत्री 16 मई को मऊ पहुंची। यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत के द्वारा आयोजित प्रांत छात्र सम्मेलन में मुख्यम अतिथि के रूप शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने सभी लड़कियों से 'द केरल स्टोरी' फिल्म देखने की अपील की।

शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं को बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने द केरल स्टोरी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। सभी बच्चियां इसे जरूर देखें। कहा कि इस फिल्म देखने से बच्चियों में उनकी सभ्यता और संस्कृति, नैतिकता और उनका अनुशासन बना रहे और वो गलत कदम उठाने से बची रहे।

शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी ने मंच से छात्रा सम्मेलन में मौजूद छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, 'द केरला स्टोरी फिल्म देखने पर जोर दिया।' इस दौरान उन्होंने कहा कि आपस में छोटी-छोटी बच्चियां एक दूसरे का मानसिक परिवर्तन करने में सहायक हो रही हैं।

कहा कि तुम्हारी जो सहेलियां है, दोस्त महिलाएं है, लड़कियां हैं। वह किस प्रकार से तुम्हें मजबूर करती हैं अपना धर्म परिवर्तन करने के लिए। इस फिल्म में यह दिखाया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बताना चाहूंगी कि जो लड़कियां दोस्ती रखती हैं वह ऐसी लड़कियों से होशियार रहें, जो तुम्हारे धर्म को कमजोर करने की बात करती है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि वह तुम्हारी दोस्त नहीं, बल्कि दुश्मन है और एक दिन तुम्हें ऐसे रास्ते पर ले जाएंगी जहां तुम्हें कोई पानी देने वाला भी नहीं मिलेगा। आजतक की खबर के मुताबिक, शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिवाय सिसकियों और रोने के अलावा कुछ नहीं मिलेगा।

गुलाबो देवी ने कहा, मैं तो दंग रह गई जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह पिक्चर दिखाई। मैं सोच भी नहीं सकती थी कि पढ़ने वाले बच्चों के बीच में एक उस गिरोह की लड़की है जो धर्म परिवर्तन करा रही है। वह लड़कियां कितनी मजबूर होकर आत्महत्या करके मरती हैं।

Recommended Video

    मऊ: जीत के बाद गदगद दिखे चेयरमैन प्रतिनिधि, देखिये विडियो

    इसलिए मैं बताना चाहती हूं यहां पर जितनी लड़कियां बैठी हैं हर लड़की और मैं शिक्षिकाओं प्रधानाचार्य और प्रबंधक से भी कहूंगी कि किसी न किसी प्रकार से व्यवस्था करके बच्चों को यह पिक्चर जरूर दिखाई जाए। ताकि जो हमारे नादान बच्चे हैं उन बच्चों के गलत कदम बढ़ने से रुक जाए।

    कार्यक्रम के बाद शिक्षा राजयमंत्री गुलाबो देवी ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मैं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रा सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए आई हूं। इस दौरान मैंने छात्राओं से द केरला स्टोरी फिल्म देखने की अपील की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+