UP News: कैदियों को मिली नई सजा! टैटू बनवाने से फैला HIV संक्रमण, जेल में हड़कंप

UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिला जेल में हेल्थ चेकअप के दौरान पांच कैदी HIV संक्रमित पाए गए हैं। यह मामला जेल प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि संक्रमित कैदियों ने बलिया के ददरी मेले में टैटू बनवाए थे, जिसके चलते संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है।

जेल अधीक्षक राजेश कुमार के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में पांच कैदी HIV पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले भी 9 कैदी HIV संक्रमित थे, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 14 हो गई है। जेल प्रशासन संक्रमित कैदियों को विशेष डाइट और इलाज मुहैया करा रहा है।

up-news-tattoo-infection-hiv-mau-jail

मऊ जेल के फार्मासिस्ट अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कई संक्रमित कैदियों ने हाल ही में बलिया के ददरी मेले में टैटू बनवाए थे। संभावना है कि वहां इस्तेमाल की गई सुई संक्रमित थी, जिससे संक्रमण हुआ। जेल प्रशासन अब सभी कैदियों की स्वास्थ्य जांच कर रहा है ताकि स्थिति को और गंभीर होने से रोका जा सके।

जेल प्रशासन के मुताबिक, मऊ जेल में कुल 1,095 कैदी बंद हैं। अधिकारियों का कहना है कि आगे से कैदियों को ऐसे मेले या अनजान जगहों पर टैटू बनवाने से मना किया जाएगा।

क्या टैटू से HIV संक्रमण हो सकता है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, टैटू बनवाने से HIV संक्रमण का खतरा हो सकता है, लेकिन यह तभी संभव है जब संक्रमित सुई या उपकरणों का इस्तेमाल किया गया हो। अगर किसी संक्रमित व्यक्ति की सुई, स्याही, या अन्य उपकरण ठीक से साफ नहीं किए गए, तो यह वायरस आसानी से फैल सकता है।

HIV संक्रमण से बचने के लिए बरतें सावधानी

  • सैनिटाइजेशन का ध्यान रखें - टैटू बनाने वाली जगह, उपकरण और आर्टिस्ट के हाथ साफ-सुथरे होने चाहिए।
  • री-यूज़ की गई सुई से बचें - केवल एक बार इस्तेमाल होने वाली सुई ही चुनें।
  • सर्टिफाइड टैटू पार्लर चुनें - हमेशा किसी लाइसेंस प्राप्त और प्रतिष्ठित टैटू आर्टिस्ट से ही टैटू बनवाएं।
  • नए और डिस्पोजेबल उपकरणों का उपयोग करें - सुनिश्चित करें कि टैटू आर्टिस्ट नई सुई और साफ उपकरणों का उपयोग कर रहा हो।
  • पहले इस्तेमाल की गई स्याही न लें - किसी और के लिए उपयोग की गई स्याही से संक्रमण का खतरा हो सकता है।

अगर कोई बिना सुरक्षा उपायों के अनजान टैटू आर्टिस्ट या मेले में टैटू बनवाता है, तो HIV, हेपेटाइटिस B और C जैसी खतरनाक बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि टैटू बनवाने से पहले हमेशा सुरक्षा और स्वच्छता का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+