UP News: 'बहन-बेटियों को पीटा जा रहा था, उस वक्त कहां थे आप?', युवाओं ने ओपी राजभर को घेरा, जाने फिर क्या हुआ
OP Rajbhar in Chiraiyakot, Mau: लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज जाने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों अपने-अपने स्तर से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। उत्तर प्रदेश के मऊ लोकसभा सीट से ओपी राजभर के बेटे अरविंद राजभर चुनाव मैदान में हैं।
ऐसे में ओमप्रकाश राजभर अपने बेटे को चुनाव जिताने के लिए मऊ में प्रचार कर रहे हैं। इसी बीच चुनाव प्रचार के दौरान का ओमप्रकाश राजभर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ओमप्रकाश राजभर को चुनाव प्रचार करते समय कुछ लोगों ने रोक लिया। उसके बाद लोग ओम प्रकाश राजभर से कई सवाल पूछ रहे हैं।
वीडियो में सुनाई दे रहा है कि ओमप्रकाश राजभर को घेरे हुए युवाओं ने उनसे पूछा कि 'लखनऊ में जब हमारी बहन बेटियों को पीटा जा रहा था उसे समय आप कहां थे?' जिसपर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि जोश में नहीं होश में बात करो।
उन्होंने कहा कि लखनऊ में जो बहन बेटियां मार खा रही थीं उनके मार खाने का कारण जानते हो?, ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि वे लोग सपा की टोपी पहने थे और झंडा लगा लिया था तो क्या होगा?
युवाओं ने पूछा कि हमने 650 दिन धरना दिया आपने भी समर्थन किया लेकिन हमें अभी तक नौकरी नहीं मिली। जिसका ओमप्रकाश ने कहा कि एनडीए सरकार में कहीं भेदभाव नहीं है, यह मामला पिछली सरकार का है। पहले जानकारी करो उसके बाद बात करो।
उसके बाद युवाओं ने कहा कि यह आपकी सरकार की भर्ती है 6800 टीचरों की। जिस पर ओमप्रकाश ने कहा कि तो क्या दिक्कत है? आज भर नहीं अभी कहा कि एक तो खाली मोबाइल पर रिकॉर्डिंग करते हो। आप लोग धरने में समाजवादी पार्टी की टोपी लगा लेते हो। सुनने की क्षमता रखो हम ज्यादा बोलते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में 403 विधायक हैं 25 करोड़ आबादी में ओमप्रकाश राजभर को सभी लोग जानते हैं। हमसे अधिक पिछड़ों और दलितों तथा अल्पसंख्यकों के हक के लिए कौन लड़ता है है कोई।
फिलहाल चुनाव प्रचार के दौरान वायरल हुए इस वीडियो में युवाओं और ओमप्रकाश राजभर के बीच काफी सवाल-जवाब हो रहे हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications