यूपी चुनाव : मऊ में CM योगी ने किए बड़े ऐलान, अगले 5 सालों में हर परिवार के एक सदस्य को रोजगार का वादा

मऊ, 02 मार्च: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ में जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 मार्च के बाद उज्जवला योजना के सभी लाभार्थी को होली और दीवाली में 1-1 गैंस सिलेंडर मुफ्त मिलेगा। बेटी के जन्म पर हम 25 हजार रुपए मिलेंगे। यही नहीं, 60 साल से ऊपर जितनी भी महिलाएं और बहनें हैं उन्हें मुफ्त में उत्तर प्रदेश परिवहन बसों में सफर कराएंगे।

up assembly election 2022 cm yogi adityanath rally in mau

सीएम योगी ने दावा करते हुए कहा कि पिछले 5 साल में 5 लाख नौजवानों को नौकरी दी है और 2 करोड़ नौजवानों को स्वत: रोजगार से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि अगले 5 सालों के लिए सरकार ने तय किया है कि उत्तर प्रदेश में हर एक परिवार के सदस्य या स्वत: रोजगार उपलब्ध कराएंगे।

'ऐसा कोई नाजायज काम नहीं है जो समाजवादी पार्टी न करती हो'

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो लोग गुमराह करने का काम कर रहे हैं उनसे पूछा जाना चाहिए कि जिन माफियाओं को टिकट दिया गया है, ये माफिया यहीं पर इन ग़रीबों की ज़मीनों पर कब्ज़ा करते थे। सीएम योगी इसके बाद आजमगढ़ पहुंचे। यहां जनसभा में कहा कि तीसरे चरण से ही रुझान को देखते हुए सपा और बसपा के कई नेताओं ने विदेश भागने के लिए अपनी बुकिंग शुरू कर दी है। उनके गुर्गे नेपाल भागने की फिराक में होंगे, लेकिन हमने ज्वाइंट पेट्रोलिंग शुरू कर दी है, ये भागने न पाएं इनकी गर्मी यहीं निकालेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार या तो यहां के हिन्दुओं की हत्या कराती थी या आतंकवादियों को प्रेरित और प्रोत्साहित करती थी। ऐसा कोई नाजायज काम नहीं है जो समाजवादी पार्टी न करती हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+