पाकिस्तानी नंबर से व्यापारी को आया कॉल, एक करोड़ दो नहीं तो....

Mau news, मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ में रहने वाले दो व्यापारियों के पास पाकिस्तान से फोन आया। पाकिस्तान से फोन (नेट कालिगं) करने वाले ने दवा व्यापारियों से एक करोड़ रुपये मांगे और धमकी भी दी। अनजान शख्स ने धमकी दी कि अगर रुपये नहीं मिले तो उसका अंजाम बुरा होगा। रुपये नहीं देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

एक करोड़ की डिमांड

एक करोड़ की डिमांड

घटना से बाद से परिवार और व्यापारियों में जहां हड़कंप मचा हुआ है। वहीं इस घटना से पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। दरअसल पाकिस्तान से किसी अनजान फोन कर दवा व्यापारियों से एक करोड़ रुपये की डिमांड करने के प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है।

जान से मारने की धमकी

जान से मारने की धमकी

जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के दो मेडिकल स्टोर संचालक अजय मेडिकल स्टोर व बिहारी मेडिकल स्टोर के मालिकों को पाकिस्तान के नंबर से फोन कर एक करोड़ रुपये मांगने का मामला सामने आया जिसकी जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस जांच में जुटी

बिहारी मेडिकल स्टोर के संचालक लाल बिहारी ने बताया कि मेरे भाई के मोबाइल पर फोन कर एक करोड़ रुपये मांगे गए और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में रात को मैंने कोतवाली में तहरीर दे दी। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने मेरी सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मी को ड्यूटी पर लगा दिया है। फिलहाल हम लोग मांग कर रहे है इस मामले में जल्द ही पुलिस खुलासा करे और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+