Mau News: होटल में चल रहा था 'गंदा काम', पुलिस को देख भागने लगीं लड़कियां, 30 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के Mau जनपद में एक होटल में छापेमारी के दौरान पुलिस ने आपत्तिजनक हाल में 14 महिलाओं और 16 पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस का कहना है कि कई दिन से होटल में देह व्यापार की सूचना मिली थी।

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के Mau जनपद में रोडवेज के समीप स्थित एक होटल में देह व्यापार चल रहा था। शिकायत मिलने के बाद मऊ कोतवाली पुलिस ने शनिवार को होटल में छापेमारी की इस दौरान वहां हड़कंप जैसी स्थिति देखने को मिली।
होटल में बने कमरे में युवक युवतियां रोमांस कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने होटल से करीब 14 महिलाओं तथा 16 पुरुषों को पकड़ा है, जिनमें कुछ युवतियां भी शामिल हैं। पुलिस का कहना है पकड़े गए लोग छापेमारी के दौरान कमरे में आपत्तिजनक हाल में मौजूद मिले।
सीओ सिटी धनंजय मिश्रा द्वारा बताया गया कि मऊ में रोडवेज के समीप स्थित एक होटल में देह व्यापार की शिकायत काफी समय से मिल रही थी। ऐसे में पुलिस टीम द्वारा शनिवार को होटल में छापेमारी की गई। छापेमारी में कोतवाली, सरायलखंसी और दक्षिणटोला थाने की पुलिस शामिल रही।
बताया गया कि पुलिस टीम जब होटल में छापेमारी करने पहुंची तो वहां हड़कंप मच गई। पुलिस टीम को देखते ही कई लोग वहां से भागने का प्रयास किए लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया। इस बीच होटल के कई कमरे अंदर से बंद मिले।
दरवाजा खटखटाते हुए उन्हें खुलवाया गया। दरवाजा खोलने पर उसमें मौजूद कपल को हिरासत में ले लिया गया। मौजूद पुलिस अधिकारियों द्वारा छापेमारी के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई और मैनेजर से भी पूछताछ की गई।
सीओ सिटी द्वारा बताया गया कि छापेमारी के दौरान पकड़ी गई महिलाओं और पुरुषों को कोतवाली लाया गया है। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए सभी लोगों खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications