राजभर फिर हुए हमलावर, कहा- बीजेपी की औकात नहीं कि हमें सरकार से हटा दे
Mau news, मऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीजेपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर भाजपा के खिलाफ हमला बोला है। राजभर ने कहा कि बीजेपी की औकात नहीं है कि वह ओम प्रकाश राजभर को सरकार से हटा दे। मैं तो इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं, लेकिन कोई लेने के लिए तैयार हो।

प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे थे राजभर
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के अतिंम चरण के लिए प्रदेश के मऊ जनपद में नामकंन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन के तीसरे दिन सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार महेन्द्र राजभर ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बीजेपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर भी वहां पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें: वाराणसी लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

राजभर ने कहा- मैं तो हमेशा से इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए राजभर ने कहा कि बीजेपी में दम नहीं कि हमारा इस्तीफा ले। मैं तो हमेशा से इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मैंने बीजेपी से एक सीट की मांग की थी, लेकिन जब बीजेपी ने हमको एक भी सीट नहीं देने का काम किया तो हमने पूर्वांचल के सभी 30 सीटों पर अपने प्रत्याशी को उतारने का काम किया है। पूर्वांचल की जितनी भी सीटें हैं यहां पर, जो भी मतदान होगा उससे सिर्फ बीजेपी को नुकसान हो रहा है।

अखिलेश यादव की तारीफ
ओम प्रकाश राजभर ने आजमगढ़ मे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने बीजेपी से चुनाव लड़ रहे भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव को निरहूुआ पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के सामने निरहूं-घुरहूं की एक औकात है कि चुनाव जीत जाए। इसके अलावा अखिलेश यादव की जमकर तारीफ भी की और कहा कि वह अच्छे आदमी हैं।












Click it and Unblock the Notifications