पत्नी के सामने स्वीपर को बदमाशों ने बीच चौराहे चाकू घोंपकर मारा, किसी ने नहीं बचाया

मऊ। यूपी के मऊ जिले में बाइक सवार नकाबपोश हमलावरों ने नगर पालिका परिषद के सफाईकर्मी व पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सफाईकर्मी की मौत हो गई। जिसके चलते दक्षिणटोला थाना क्षेत्र अंतर्गत मतलुपुर चौराहे पर सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र 25 वर्ष थी। उसकी पहचान फैयाज, प्यारेपुरा के रूप में हुई। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमलावरों ने पहले सफाईकर्मी की गर्दन पर चाकू से वार किया। फिर पेट पर कई बार चाकू मारे।

Mau: husband killed in front of wife eyes

पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधीक्षक के मुताबिक, मारा गया युवक नगर पालिका परिषद में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था। वह अपनी पत्नी निशा के साथ रिश्तेदारी में गया हुआ था। अदरी से अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह मतलुपुर चौराहे पर पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बाइक सवार हमलावरों ने उसकी बाइक रुकवा ली। फिर, पत्नी के सामने पति पर चाकूओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे हमले में घायल सफाईकर्मी की मौके पर ही मौत हो गईं।

मृतक की पत्नी ने कहा की जब मेरे पति को चाकू मारा जा रहा था, तब किसी ने भी बचाने की कोशिश नहीं की, बल्कि लोग देखकर मौके से भागने लगे। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को ध्यान में रखकर कार्रवाई करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+