पत्नी को छेड़ रहा था ऑटो ड्राइवर, पति ने किया विरोध तो बीच चौराहे दी ऐसी सजा
Mau news मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के चौराहे पर एक पति को पत्नी के साथ ऑटो ड्राइवर द्वारा छेड़खानी का विरोध करना इतना महंगा पड़ गया कि उसे बीच चौराहे पर टैम्पो चालक अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पति को बुरी तरह पीट दिया।

सरेआमी की बुरी तरह पिटाई
बता दें कि महिला मऊ शहर की रहने वाली थी। वह इलाज के सिलसिले में कहीं बाहर गई हुई थी। वापस लौटते समय जिस ऑटो में बैठी थी, उसके चालक ने उसके साथ छेड़खानी की। जब उसने पति को जानकारी दी तो पति ने उसका विरोध किया, जिसके बाद ऑटो चालक द्वारा कुछ अन्य अपने ऑटो चालक दोस्तों को बुलाकर सरे बाजार बुरी तरह से मारा पीटा। इस दौरा राहगीर तमाशा देखते रहे। हालांकि, बाद में कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन तक शख्स बुरी तरह पिटकर जख्मी हो चुका था।

पुलिस ने दर्ज किया केस
इस मामले में क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद राज कुमार ने बताया कि तहरीर मिली थी। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही दिए गए ऑटो के नंबर के अनुसार व्यक्ति की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications