प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो लड़की ने लॉकअप में पहुंचकर खाया जहर, मौत

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में लड़के के शादी करने से इनकार करने पर लड़की ने लॉकअप में उसके सामने ही जहर खा लिया। लड़की वहीं बेहोश होकर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लड़की को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से लड़की के परिवार में कोहराम मच गया।

girl took extreme step after lover denied to marry

क्या है पूरा मामला

मामला मऊ के मधुबन थाने का है। गांव का ही लड़का अपने ही गांव की युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। बाद में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। मामला सुनवाई में था, इस बीच आरोपी युवक के चाचा ने पेशी पर एक सप्ताह पूर्व अदालत से कहा कि यदि युवक युवती शादी करने को तैयार हैं, ऐसे में उसे जमानत दे दी जाए। इस दौरान जज ने आरोपी को तलब किया। जब कोर्ट ने तलब किया तो आरोपी युवक ने युवती के सामने शादी करने से इनकार कर दिया। इसपर कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी ख़ारिज कर दिया।

लॉकअप में प्रेमी के सामने जहर खाकर दी जान

कोर्ट में मौजूद दुष्कर्म की शिकार युवती जमानत खारिज होने पर युवक के पीछे-पीछे कचहरी के लॉकअप तक गई और युवक से बोली कि अगर तुम शादी नहीं करोगी तो मैं आत्महत्या कर लूंगी। इस पर इस युवती की धमकी को सच दिखाने को कहा। युवती ने सबके सामने जहर खा लिया। युवती के बेहोश होकर गिरने पर मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ पैर फूल गए। आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+