Ghosi By Poll: अभेद्य किले में तब्दील हुआ मतगणना स्थल, सुबह 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग, इन चीजों पर है रोक

Ghosi By Poll: उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा में हुए उपचुनाव मतदान के बाद मतगणना होने तक भाजपा और सपा के प्रत्याशी तथा उनके समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे हैं। हालांकि स्ट्रांग रूम में कैद मतों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। शुक्रवार को मतगणना के बाद घोसी का चुनावी घमासान पूरी तरह शांत हो जाएगा।

घोसी विधानसभा उपचुनाव मतगणना को ध्यान में रखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए मतगणना स्थल पर गुरुवार सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मतगणना स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों द्वारा गुरुवार को सायं काल इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

ghosi-by-election-the-counting-place-turned-into-an-impregnable-fort

अधिकारियों का कहना है कि मतगणना के लिए मतगणना स्थल पर 14 टेबल लगाए गए हैं। इसके अलावा मतगणना करने के लिए 19 मतगणना टीमों का चयन किया गया है। चयनित 19 मतगणना टीमों में 1-1 मतगणना टीम में तैनात आरओ और एआरओ तथा तीन मतगणना टीम को रिजर्व रखा गया है। तत्काल किसी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर उनकी तैनाती की जा सकती है।

इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था का भी खाका खींचा गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय व्यवस्था की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था की मानिटरिंग पुलिस अधीक्षक खुद करेंगे, वहीं सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एडिशनल एसपी की होगी। इस बारे में एडिशनल एसपी ने मीडिया को बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन क्षेत्राधिकारी, 17 इंस्पेक्टर, 78 सब इंस्पेक्टर, 60 कांस्टेबल, 100 महिला कांस्टेबल और 3 कंपनी पीएसी तथा 3 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स की भी तैनाती रहेगी।

वहीं इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि घोसी उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे से प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मतगणना स्थल तक पहुंचने के लिए चार गेट बनाए गए हैं। मतगणना में जितने भी अधिकारी और कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है उनकी एंट्री गेट नंबर 2 से होगी।

इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि जिन प्रत्याशी/ निर्वाचन अभिकर्ता / गणना अभिकर्ता और जिन मीडिया कर्मियों को सक्षम अधिकारी के द्वारा पास जारी किया गया है उन सभी को गेट नंबर चार से मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जाएगा।

मतगणना स्थल पर नहीं ले जा पाएंगे ये सामान:- अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मतगणना स्थल पर जाने वाले लोग किसी भी अग्नियास्त्र या माचिस की डिब्बी, सिगरेट, बीड़ी, पान, गुटखा, इसके अलावा समस्त मादक पदार्थ, मोबाइल, वीडियो कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, अटैची, पानी की बोतल आदि ले जाना पूरी तरह से वर्जित रहेगा।

संवाद सूत्र- सुशील सिंह, मऊ, उत्तर प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+