मऊ: जबरन धर्मांतरण मामले में 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसका धर्मांतरण करने के मामले में गुरुवार को पहला मुकदमा दर्ज किया गया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसके परिवार के सदस्यों को मिलाकर कुल 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। मामला मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना इलाके का है। थानाध्यक्ष चिरैयाकोट रूपेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

FIR against 14 people over illegal conversion in mau

क्या है पूरा मामला?

चिरैयाकोट बाजार इलाके में रहने वाले एक शख्स की बेटी की शादी एक दिसंबर को होनी थी। सभी तैयारियों पूरी हो चुकी थीं। इस बीच 29 नवंबर की रात एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया। परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी 30 नवंबर की सुबह हुई। परिजनों ने बेटी की तलाश की, इसी दौरान उन्हें पूरे मामले की जानकारी हुई। युवती के पिता ने थाने में तहरीर देते हुए चिरैयाकोट थाने के मोलनागंज बाजार निवासी शबाब उर्फ राहुल को आरोपी बनाया।

धर्मांतरण के लिए नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाने का आरोप

युवती के पिता का आरोप है कि टैक्सी चलाने वाला युवक शबाब नाम बदलकर उनकी बेटी से मिला और उसका धर्मांतरण कराने के लिए प्रेमजाल में फंसाकर साथ लेकर चला गया। पुलिस ने तरहीर के आधार पर शबाब उर्फ राहुल सहित 14 लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने केस दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष चिरैयाकोट रूपेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

सीतापुर में धर्मांतरण के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर में नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद धर्म परिवर्तन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग लड़की के परिजनों ने थाने में इलाके कुछ लोगों के खिलाफ बेटी के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने का आरोप लगाया था। आरोपी और नाबालिग लड़की की तलाश में एक टीम गुरुवार रात लखनऊ और लखीमपुर भेजी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+