प्रेमी के साथ भाग रही बेटी को स्टेशन पर पापा ने देख लिया, वहीं दोनों ने उठा लिया जानलेवा कदम
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। आनन-फानन में दोनों को फौरन जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर जिले के ही किसी गांव का प्रेमी युगल ट्रेन से कहीं भागने की फिराक में था। मगर मामले की जानकारी होने के बाद परिजन भी पीछे लग गए और स्टेशन पर ही पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, युवक-युवती रानीपुरा थाना क्षेत्र के सरायेल्ख्न्सी थाना क्षेत्र के ठकुरमनपुर गांव की रहने वाले हैं। दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी जानकारी प्रेमिका के परिवार वालों को हो गई। दरअसल, ये प्रेमी जोड़ा घर छोड़कर भाग रहे थे कि इसकी जानकारी प्रेमिका के पिता हो गई और वह रेलवे स्टेशन पर पहुंच गये। लड़की के पिता ने रेलवे स्टेशन पर देखकर प्रेमी के साथ दबे पांव भाग रही बेटी को पकड़ लिया। पिता ने बेटी के प्रेमी को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी।
प्रेमी की पिटाई को देखकर प्रेमिका बर्दाश्त नहीं कर पायी और उसने अपने प्रेमी के साथ में मिलकर रेलवे स्टेशन पर कीटनाशनक का सेवन कर लिया। मौके पर ही उनकी हालत बिगड़ने लगी तो तत्काल उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत मिलने के बाद मुकदमा लिखने की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications