मऊ: कांग्रेस नेता के पिता की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mau News, मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में कांग्रेस नेता के पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विभाग मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक विभाग ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Congress leaders father killed in Sharp weapon

जानकारी के अनुसार, मामला मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा गांव का है। गांव निवासी कांग्रेस नेता सूरज राय के पिता विजय शंकर राय सोमवार की दोपहर को बाइक से ट्यूबेल पर गए थे। उन्होंने बाइक लगभग 300 मीटर दूर रोड पर खड़ी कर दी थी। कुछ दूरी पर खेतों की रखवाली कर रहे किसानों ने रात लगभग 7 बजे घर चलने के लिए पूर्व प्रधान के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।

जिसके बाद किसान नलकूप पहुंचे तो पूर्व प्रधान का शव पड़ा था। किसानों ने पूर्व प्रधान के बेटे कांग्रेस नेता सूरज राय को घटना की सूचना दी। जानकारी पाकर कोपागंज पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, एसपी सुरेंद्र बहादुर का कहना है कि सिर में प्रहार कर पूर्व प्रधान की हत्या की गई है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+