बीजेपी ने घोसी उपचुनाव के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सीएम योगी समेत ये दिग्गज करेंगे प्रचार
Ghosi By Poll: मऊ जिल की घोसी विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को उपचुनाव होना है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दारा सिंह चौहान का उम्मीदवार बनाया है। दारा सिंह चौहान ने हाल ही में समाजवादी पार्टी (SP) का दमन छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी।
घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत 40 नेताओं को शमिल किया गया हैं।

घोसी उपचुनाव के ये हैं स्टार प्रचारक
घोसी विधानसभा उपचुनाव में राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, राधा मोहन सिंह, चौधरी भूपेंद्र सिंह, डिप्टी सीएम केशव मौर्य, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, धर्मपाल सिंह, महेंद्र नाथ पांडे, अरुण सिंह सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, पंकज चौधरी, कौशल किशोर, बेबी रानी मोर्य, नंद गोपाल गुप्ता नंदी।
अनिल राजभर, एके शर्मा, प्रवीण जायसवाल, गिरीश यादव, असीम अरुण, धरम वीर प्रजापति, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, दयाशंकर मिश्र दयालु, नरेंद्र कश्यप, संकल्प दीप राजभर, संगीता यादव, अमरपाल मौर्य, अनूप गुप्ता, संजय राय, धर्मेंद्र सिंह, जयप्रकाश निषाद, रामविलास चौहान, देवेंद्र सिंह चुनाव प्रचार करेंगे।
घोसी उपचुनाव में PDA की होगी परीक्षा
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हो रहे घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के 'पीडीए' (PDA) की भी पहली परीक्षा होगी। सपा इस सीट को किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहती है। यही वजह है कि सपा ने इस सीट से दो बार के विधायक रहे सुधाकर सिंह पर दांव लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications