बच्ची रोती हुई घर आई, मां ने पूछा तो बताया 12 साल के लड़के ने क्या किया?
Uttar pradesh crime news in hindi (मऊ)। उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल के लड़के द्वारा दुष्कर्म किए जाने मामला सामने आया है। इस लड़के ने पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म किया। पीड़ित मासूम रोती हुई घर पहुंची तो मां को आपबीती बताई। जिसके बाद गांवभर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने आरोपी लड़के को पकड़ा।

पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र बहादुर के अनुसार, पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। शिकायत मिलने के बाद छुपे आरोपित नाबालिग लड़के को पकड़ लिया गया है। उसपर कानूनी कार्रवाई होगी, जहां से बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।
मां को बताई मासूम ने रोने की वजह
पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी खेल रही थी। वहीं, गांव के ही एक लड़के ने उसे हवश का शिकार बनाया। वह रोती हुई मेरे पास आई। फिर उसने उस लड़के का नाम बताया। जिसके बाद पुलिस में कंप्लेंट की गई। हालांकि, इस घटना की चर्चा ग्रामीणों में भी होने लगी। 12 साल के लड़के द्वारा 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म किए जाने का यह संभवत: पहला अपराध सामने आया था। गांव में हड़कंप मच गया।
पुलिस की सुन छिप गया था बलात्कारी
जिसके बाद पुलिस पहुंची और लड़के को पकड़ने उसके घर की ओर गई। वह लड़का छिप गया। बाद में पुलिस ने उसे खोज निकाला और थाने ले गई। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र बहादुर का कहना है कि अभियोग दर्ज कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications