Ghosi By-Election: घोसी में दो नहीं बल्कि इतने उम्मीदवार हैं मैदान में, छोटे नेता पहुंचा सकते हैं बड़ी चोट
उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह चौहान के बीच कांटे की टक्कर हो रही है। हालांकि इस उपचुनाव में केवल दो प्रत्याशी नहीं बल्कि 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।
लेकिन भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान और सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के बीच हो रहे कांटे की टक्कर के बीच अन्य प्रत्याशियों के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है लेकिन राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बचे हुए 8 प्रत्याशी भी भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के वोटो में सेंध लगाएंगे।

अभी बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बसपा के मतदाताओं से अपील की गई की या तो वे मतदान करने ना जाए और यदि मतदान करने जाएं तो नोटा बटन दबाएं। ऐसे में घोसी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच लड़ाई और दिलचस्प हो गई है।
घोसी उपचुनाव में चौहान जाति का वोट केवल दारा सिंह चौहान या सुधाकर सिंह के पाले में ही नहीं आएगा। क्योंकि जनता क्रांति पार्टी( राष्ट्रवादी) से मुन्नीलाल चौहान और आम जनता पार्टी( सोशलिस्ट) से राजकुमार चौहान तथा जन राज्य पार्टी से सुनील चौहान भी मैदान में हैं।
इसी तरह बात करें तो अफ़रोज़ आलम जन अधिकार पार्टी और सनाउल्लाह पीस पार्टी से तथा प्रवेंद्र प्रताप सिंह निर्दल चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा रमेश पांडेय और विनय कुमार भी निर्दल प्रत्याशी हैं, जो चुनाव मैदान में हैं।
यह भी बता दें कि इसके पहले साल 2022 में विधानसभा चुनाव के दौरान भी 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिसमें कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी भी चुनाव लड़े थे। हालांकि इस उपचुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन के चलते कांग्रेस द्वारा अपने प्रत्याशी को नहीं उतारा गया जबकि बहुजन समाज पार्टी ने भी अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। ऐसे में छोटे-छोटे दल और छोटे नेता बड़ी चोट पहुंचा सकते हैं।
घोसी उपचुनाव में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की सूची
| उम्मीदवार का नाम | दल का नाम |
| दारा सिंह चौहान | भारतीय जनता पार्टी |
| सुधाकर सिंह | समाजवादी पार्टी |
| अफ़रोज़ आलम | जन अधिकार पार्टी |
| मुन्नीलाल चौहान | जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) |
| राज कुमार चौहान | आम जनता पार्टी (समाजवादी) |
| सना-उल्लाह | पीस पार्टी |
| सुनील चौहान | जन राज्य पार्टी |
| प्रवेंद्र प्रताप सिंह | निर्दल |
| रमेश पांडेय | निर्दल |
| विनय कुमार | निर्दल |












Click it and Unblock the Notifications