VIDEO: कोरोना का कोई डर नहीं, वृंदावन के मंदिर में खचा-खच भीड़, लोग ऐसे खेल रहे होली
वृंदावन। आज रंगभरनी एकादशी पर बृजभूमि के वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने यहां होली खेली। इस दौरान इतने ज्यादा लोग उमड़े कि खड़े होने की जगह नहीं थी। कोविड गाइडलाइंस टूटीं। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के पदाधिकारी ने कहा कि, इस बार रंगभरनी एकादशी 24 और 25 मार्च यानी कि दो दिनों की है। इस एकादशी से ही वृंदावन के मंदिरों में रंग-गुलाल की होली शुरू हो जाती है। बुधवार के दिन से ही श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रंगों की होली शुरू हो गई।
Recommended Video

आज भक्तों ने यहां सुबह शृंगार आरती में हिस्सा लिया। उसके बाद राजभोग की सेवा हुई। फिर हजारों भक्तों ने रंगों की होली खेलनी शुरू की। एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि, यहां होली पांच दिन तक हर रोज सुबह से दोपहर 2 बजे तक चलेगी।

वहीं, मंदिर प्रशासन की ओर से कहा कि, कई दिनों से आयोजन की तैयारियां चल रही थीं। एकादशी के अवसर पर अब श्रीबांकेबिहारी मंदिर समेत मथुरा भर के मंदिर एवं तीर्थों में श्रद्धालु गुलाल लगाते देखे जा सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications