मथुरा: जूनियर इंजीनियर प्रदीप कुमार की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) प्रदीप कुमार की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब जेई प्रदीप कुमार पानीगांव बिजलीघर से अपने घर बाइक से लौट रहे थे। तभी हमलावरों ने बीच रास्ते में उन्हें रोक लिया और गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बिजली विभाग के जेई की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया।

UPPCL junior engineer was shot dead by unidentified assailants in Mathura

घटना मथुरा जिले के जमुनापार थाना क्षेत्र के चंद्रावली कोल्ड की बताई जा रही है। 16 जनवरी के देर रात जूनियर इंजीनियर (जेई) प्रदीप कुमार अपनी बाइक से पानीगांव बिजलीघर से वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने बीच रास्ते में उन्हें रोक लिया और गोली मार दी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंम मच गया। जमुनापार पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

वहीं, डीआईजी/ एसएसपी शलभ माथुर ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि जेई प्रदीप कुमार की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले के खुलासे के लिए कई टीम लगाई गई है। पेट में एक गोली लगी है। हत्या के पीछे मकसद क्या था यह साफ नहीं है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, बिजली विभाग के एसई देहात विनोद कुमार गंगवार ने बताया पांच महीने पहले प्रदीप कुमार आगरा से तबादला होकर मथुरा के पानीगांव बिजलीघर पर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+