मैं 'ईदगाह को उड़ा दूंगा...', जब मथुरा शाही मस्जिद में कार लेकर घुसने लगा युवक, सामने आई यह वजह
Mathura News: मथुरा में शाही मस्जिद ईदगाह को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए एक युवक कार लेकर घुसने का प्रयास करने लगा। यह देख वहा मौजूद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। किसी तरह उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
UP Sipahi Bharti:CM के फूलप्रूफ प्लान को भेद नहीं पाया पेपर लीक और सॉल्वर गैंग, पेपर लीक कानून का दिखा असर
जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि वह मानसिक रूप से बीमार है। इसके साथ ही पुलिस ने उसकी कार का चालान कर दिया था। जिससे वह नाराज हो गया था। आरोपी जमुना पार थाना क्षेत्र के मीरा विहार कॉलोनी का रहने वाला पुष्पेंद्र है।

घटना करीब एक बजे की बताई जा रही है, जब शाही ईदगाह के गेट पर सुरक्षा जवान मुस्तैदी के साथ खड़े थे, तभी एक युवक वहां आ पहुंचा। उसने शादी ईदगाह को बम से उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद वो तेजी से कार में बैठ गया और दरवाजे अंदर से बंद कर लिए। इसके बाद उसने खुद पर पेट्रोल डाल लिया। ये देख सुरक्षाकर्मी हैरान रह गए।
पुलिस ने आरोपी को गोविंद नगर पुलिस के सिपुर्द किया है। गोविंद नगर थाना प्रभारी देवपाल सिंह ने बताया, युवक सनकी किस्म का है। पूछताछ में वह बार-बार पुलिस को घुमा रहा है। युवक का कहना है कि पुलिस ने उसका चालान कर दिया है। इससे वह नाराज है।












Click it and Unblock the Notifications