UP News: खूबसूरत DP देख लड़की से हुआ प्यार, रात को लेकर भागा, सुबह चेहरा देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
UP News: सोशल मीडिया के माध्यम से सैकड़ो किलोमीटर दूर के लोगों से लोग दोस्ती कर लेते हैं और उनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगती है। कई बार ऐसा हुआ कि सोशल मीडिया पर मुलाकात के बाद प्यार का इजहार करने के बाद जब आमने-सामने भेंट हुई तो प्यार का बुखार उतर गया।
ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद से आया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली का रहने वाला एक युवक सोशल मीडिया के माध्यम से मथुरा की रहने वाली एक युवती से दोस्ती किया। दोस्ती करने के बाद दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगी और फिर दोनों ने प्यार का इजहार किया।

मोबाइल पर बात करने का सिलसिला जारी हुआ तो दोनों एक दूसरे से घंटों तक बात करते थे। बाद में दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। ऐसे में बेताब प्रेमी दिल्ली से अपने प्रेमिका से मिलने और उसे अपने साथ ले जाने के लिए उसके गांव पहुंचा। दिन में दोनों मिल नहीं सकते थे ऐसे में रात में दोनों ने मुलाकात किया।
रात में ही वह अपनी प्रेमिका को लेकर वहां से फरार हो गया। वह अपने प्रेमिका को लेकर दिल्ली जाना चाहता था लेकिन सुबह में जब वह रास्ते में पहुंचा और जब उसने प्रेमिका का नकाब हटाया तो उसके प्यार का बुखार तुरंत उतर गया। चेहरा देखने के बाद जब उसने प्रेमिका से बात किया तो उसने बताया कि उसने अपने डीपी पर दूसरी लड़की की फोटो लगाई थी।
ऐसे में युवक हैरान रह गया और प्रेमिका को लेकर थाने पहुंच गया। थाने पहुंचने के बाद पुलिस से उसने पूरा मामला बताया। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए उसके बाद प्रेमिका के घर वालों को सूचना देने के लिए सादाबाद थाने की पुलिस को सूचना दी गई। मामले में प्रेमी और प्रेमिका से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications