मथुरा: सेप्टिक टैंक की सफाई करते हुए दो मजदूरों की मौत, तीसरा गंभीर

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि एक मजदूर घायल हो गया। जिसें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों का पंचनामा भर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना कोसीकलां के गोपाल बाग कालोनी की है। पुलिस की मानें तो इस मामले में हरिओम के परिजनों की ओर से मकान मालिक सुरेश चंद्र भाटिया एवं उनकी पत्नी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है।

two laborers died clean the septic tank in Mathura

जानकारी के मुताबिक, शिक्षा विभाग में कार्यरत लिपिक सुरेश भाटिया के मकान के सेप्टिक टैंक की सफाई करने के लिए मजदूरों को ठेका दिया था। दोपहर को हरिओम, विष्णु एवं दीपक को लेकर सेप्टिक टैंक की सफाई करने लिए पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले टैंक में विष्णु उतरा। जो कि टैंक में पहुंचते ही बेहोश हो गया। टैंक में बेहोश विष्णु को बचाने के लिए वहां खड़ा दीपक उतरा तो वह भी बेहोश होकर टैंक में ही गिर गया। जब उन दोनों में से कोई भी व्यक्ति कई आवाज देने के बाद भी बाहर नहीं आया तो हरिओम खुद उतरा। लेकिन वह भी वहां पहुंचते ही बेहोश हो गया।

यह देखकर लोगों ने रस्सी से उसे बाहर खींच लिया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से सेप्टिक टैंक तुड़वाया और मजदूरों को बाहर निकाला। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। गोपाल बाग चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना में विष्णु 25 वर्ष पुत्र मदन उम्र 25 निवासी वाटर वर्क्स कोसीकलां एवं दीपक 26 पुत्र मंगल उम्र 26 वर्ष निवासी वाल्मीकि बस्ती को मृत घोषित कर दिया। जबकि हरिओम पुत्र सुरेश उम्र 26 वर्ष निवासी रामनगर कोसीकलां को प्राथमिक उपचार देने के बाद मथुरा रेफर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+