यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा टोल पर लगा 2 Km लंबा जाम, घंटों फंसे रहे लोग

मथुरा, 08 नवंबर: दिवाली की छु्ट्टियों के बाद बड़ी संख्या में दिल्ली, नोएडा की तरफ जा रहे वाहनों की वजह से एक्सप्रेस-वे पर भीषण जाम लग गया। मथुरा टोल पर दो किलोमीटर तक गाड़ियों की कतार लग गई। घंटों तक वाहन जाम में फंसे रहे। ट्रैफिक जाम की वजह से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Recommended Video

    Yamuna Expressway के Mathura Toll पर लगा 2 Km लंबा Traffic Jaam | #Shorts| वनइंडिया हिंदी
    Traffic jam of 2 km at Mathura Toll towards Noida at Yamuna Expressway

    दरअसल, दिवाली का त्योहार मनाने के बाद सोमवार को ऑफिस ज्वॉइन करने के लिए लोग रविवार को ही दिल्ली, नोएडा की ओर निकल पड़े। इस वजह से यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम लग गया। एक्सप्रेसवे पर वाहनों की कतारें आगरा और मथुरा जिले के टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह 11 बजे से देर शाम तक कई किलोमीटर तक लगी रहीं। घंटों ये वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। आलम यह रहा कि टोल पार करने में एक-एक वाहन को आधा घंटे से भी ज्यादा समय लग रहा था।

    नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली जाने वाली बसों में सवार यात्रियों को भी जाम की वजह से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की वजह से लोग समय से अपने घर भी नहीं पहुंच पाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+