36 लाख कैश के साथ उखाड़ ले गए ATM मशीन, हाईवे पर चोरों का आतंक

Mathura news, मथुरा। उत्तर प्रदेश में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि एटीएम मशीन तक को लूटने में कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ताजा मामला यूपी के मथुरा का है। करीब आधा दर्जन चोर छाता कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-2 पर स्थित वेकमेट कम्पनी पर लगा आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम मशीन ही उखाड़ कर ले गए।

thieves stolen atm with 36 lakhs rupees

एटीएम में थे 36 लाख रुपए

बताया जा रहा है कि मशीन में 36 लाख रुपए कैश था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सिक्योरिटी गार्ड सूरज ने बताया कि सुबह जब वह पहुंचा तो एटीएम मशीन के के ताले टूटे पड़े थे। उसने इसकी सूचना बैंक मैनेजर को दी, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे।

thieves stolen atm with 36 lakhs rupees

पुलिस ने किया जल्द खुलासे का दावा

एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि एटीएम चोरी होने की सूचना मिली थी। यहां से एटीएम गायब मिला है। टीमें गठित कर दी गई हैं और मामले में तेजी लाई गई है। यह कहा नहीं जा सकता कि एटीएम के अंदर कितना कैश था, लेकिन बताया यह जा रहा है कि सभी लोगों की सैलरी उसमें डाली गई थी। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर उन्हें सजा दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+