Mathura: कृष्ण जन्मभूमि के पास 10 दिनों तक नहीं होगी कोई तोड़फोड़, सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक लगाई रोक

Mathura News: कृष्ण जन्मभूमिक के पास अतिक्रमण हटाने के लिए रेलवे अधिकारियों द्वारा डिमोलिशन ड्राइव अभियान चलाया जा रहा है, जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने 10 दिनों तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने डिमोलिशन ड्राइव पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है।

साथ ही, एक सप्ताह के बाद डिमोलिशन और पोस्ट केस के खिलाफ याचिका पर केंद्र को नोटिस जारी किया है। दरअसल, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास ब्रॉड गेज रेलवे लाइन को लेकर मथुरा शहर में स्थित नई बस्ती में अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान पर अब सुप्रीम कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है।

Supreme Court

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेलवे विभाग ने 135 अवैध मकान चिन्हित किए है जो मथुरा-वृंदावन रेलवे की जमीन पर अवैध रुप से कब्जा कर रहे थे। रेलवे की जमीन पर अवैध तरीके से मकान बनाकर रहे लोगों को रेलवे विभान ने नोटिस जारी कर अवैध कब्जा खाली करने के लिए कहा था।

लेकिन, कई सालों से रह रहे लोग कब्जा खाली करने के लिए तैयार नहीं हुए तो रेलवे विभाग ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद बाकी लोगों ने खुद ही अपने अवैध निर्माण को तोड़ने का समय मांगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बीच ये लोग कोर्ट पहुंच गए।

सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता द्वारा दावा किया गया कि जिस जमीन पर रेलवे विभाग अतिक्रमण हटा रहा था, वहां पर 100 साल से भी अधिक समय से लोग रह रहे हैं। इस आधार पर रेलवे विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान रेलवे की तरफ से कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की कार्रवाई पर रोक लगाते हुए एक हफ्ते बाद सुनवाई को कहा। याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया गया कि रेलवे ने काफी सारा अतिक्रमण पहले ही हटा दिया है। अब सिर्फ 70-80 मकान बचे हैं, उन्हें तोड़ने पर रोक लगाई जाए।

क्यों तोड़ा जा रहा है मकान?
खबर के मुताबिक, मथुरा-वृंदावन के बीच ब्रॉड गेज ट्रैक बिछाकर हाई स्पीड ट्रेन चलाने की योजना है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इसमें नई बस्ती में अवैध अतिक्रमण सबसे बड़ी बाधा है। रेलवे का दावा है कि यह जमीन उनकी है। 427 करोड़ की इस परियोजना में ब्रॉडगेज ट्रैक बिछाने के साथ ही मथुरा-वृंदावन के बीच पांच स्टेशन बनाए जाएंगे।

मथुरा-वृंदावन के बीच 12 किलोमीटर की दूरी में मीटरगेज लाइन और स्लीपर पहले ही उखाड़े जा चुके हैं और ब्रॉड गेज लाइन बिछाई जा रही है। इस प्रोजेक्ट के तहत वृंदावन रेलवे स्टेशन से लेकर मसानी तक 7 मीटर ऊंचा ट्रैक बनाया जाएगा। इसके दोनों ओर दीवारें बनाई जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए शहरी क्षेत्र में तीन हॉल्ट स्टेशन बनाए जाएंगे।

इनमें एक हॉल्ट स्टेशन श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास, दूसरा मसानी क्षेत्र में और तीसरा वृंदावन में बनाया जाएगा। चैतन्य विहार और धौरेरा में भी स्टेशन बनाए जाएंगे। इस तरह 12 किलो मीटर के ट्रैक पर पांच स्टेशन बनाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+