Sant Premanand Maharaj: संत प्रेमानंद की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, जानिए अब कैसी है हालत
Sant Premanand Maharaj: आध्यात्मिक धर्मगुरु संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत शुक्रवार शाम अचानक बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल वृंदावन स्थित रामकृष्ण परमहंस चैरिटेबल अस्पताल पहुंचाया गया।
वहां पर डॉक्टरों ने हेल्थ चेकअप किया। उनको जरूरी दवाएं भी दी गईं। बताया जा रहा है की शिकायत के चलते उन्हें उनके शिष्यों द्वारा वृंदावन के रामकृष्ण मिशन चैरिटेबल अस्पताल में पहुंचाया गया था।

डॉक्टरों ने 45 मिनट तक किया स्वास्थ्य परीक्षण
बताया जा रहा है कि संत प्रेमानंद महाराज को वृंदावन के रामकृष्ण मिशन चैरिटेबल ट्रस्ट में भर्ती कराए जाने के बाद अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट विभाग से जुड़े डॉक्टर ने 45 मिनट तक उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया।
स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने के बाद जब डॉक्टर्स को पता चला कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है, उसके बाद डॉक्टरों द्वारा उनको छुट्टी दे दी गई। हालांकि इस बारे में डॉक्टरों ने मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी।
रात में ही संत प्रेमानंद महाराज को अस्पताल से डिस्चार्ज करने के बाद उनके शिष्य आश्रम में लेकर लौट गए। शिष्यों द्वारा बताया गया कि महाराज जी स्वस्थ हैं उन्हें किसी प्रकार की बीमारी नहीं है। वहीं अस्पताल ले जाने के बारे में पूछने पर कोई जवाब नहीं मिला।
दोनों किडनी न होने से रोजाना होती है डायलिसिस
मीडिया रिपोर्ट की माने तो संत प्रेमानंद महाराज की दोनों किडनी ना होने से रोजाना उनकी डायलिसिस होती है। इसके बावजूद भी वे प्रतिदिन आराधना नाम का जाप करते हैं और ब्रह्म मुहूर्त में उठकर श्री कृष्ण शरणम स्थित निवास से पैदल चलते हुए केली कुंज तक पहुंचते हैं।
इस दौरान संत प्रेमानंद महाराज का दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। महाराज के सत्संग में भी काफी संख्या में लोग एकत्र होते हैं। फिलहाल मौजूदा समय में वे अपने आश्रम में हैं और आश्रम से जुड़े लोगों द्वारा बताया गया कि महाराज जी के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी कार्यक्रम निश्चित समय पर ही होंगे।












Click it and Unblock the Notifications