रशिया से वृंदावन घूमने आईं थी यूना, गौ सेवा करते हुए राजकरण से हुआ प्यार तो यहीं लिया जीवन गुजारने का फैसला
Vrindavan News: भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबी 36 वर्षीय रशियन लड़की यूना दर्शनों की आस लिए वृंदावन चली आईं। लेकिन, फिर कुछ ऐसा हुआ कि यूना अपने देश रशिया वापस न जाकर वृंदावन की होकर रह गई। खबर में आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि मथुरा-वृंदावन धार्मिक व ऐतिहासिक नगरी होने के साथ-साथ करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है।
यहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लाखों श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्णा के दर्शनों की आस लिए आते हैं। न्यूज़ 18 की खबर के मुताबिक, ऐसी ही एक भक्त रशिया से वृंदावन आई तो थी भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने लेकिन वह वापस नहीं सकी। दरअसल, रशियन लड़की यूना को यहां एक लड़के राजकरण से प्यार हो गया।

बता दें कि राजकरण पिछले 20 साल से अपने गुरु की आज्ञा मान कर वृंदावन में रह रहा है और गायों की सेवा करता है। सात समंदर पास से आई कृष्ण भक्त यूना भी उनके साथ गौ सेवा में शामिल हो गई और राजकरण के साथ मिल कर गौ सेवा करने लगी। गौ सेवा करते-करते राजकरण और यूना में प्यार हो गया।
यूना और राजकरण दोनों एक-दूसरे को इस कदर पसंद आए कि बात शादी तक पहुंच गई। खबर के मुताबिक, यूना ने राजकरण से साल 2023 में हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक दिल्ली में शादी कर ली। अब दोनों दिन में गौ सेवा करते हैं और शाम को वृंदावन के इस्कॉन मंदिर के पास ही लोगों को धार्मिक पुस्तकें और चंदन लगाकर अपना पेट पालते हैं।
रशियन लड़की यूना और भारतीय युवक राजकरण की जोड़ी को साथ देखकर स्थानीय लोगों के साथ-साथ विदेशों से आए श्रद्धालु भी अचंभे में पड़ जाते हैं। सबसे ज्यादा खास बात तो यह है कि राजकरण ने पढ़ाई-लिखी नहीं की है। तो वहीं, रशियन होने के कारण यूना को हिंदी तक बोलनी नहीं आती है। फिर भी प्यार की भाषा ऐसी कि दोनों एक-दूसरे की हर बात समझ लेते हैं।
वैसे तो दोनों की उम्र में भी ज्यादा फर्क नहीं है। यूना की उम्र 36 साल है, तो वहीं राजकरण 35 साल के हैं। यूना ने शादी के बाद से पूरी तरह से ही भारतीय संस्कृति को अपना लिया है। गले में मंगलसूत्र भी पहनती है और मांग में सिंदूर भी लगाती है, यही नहीं पैरों में पायल भी पहनती है।












Click it and Unblock the Notifications