मथुरा: अस्पताल में निकला अजगर, मरीजों और तीमारदारों के छूटे पसीने

मथुरा। वृंदावन के जिला अस्पताल में शनिवार देर रात अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, अस्पताल परिसर में अचानक अजगर निकल आया। अजगर निकलने के बाद न केवल मरीजों व परिजन में बल्कि अस्पताल प्रशासन के भी पसीने छूट गए। आनन फानन में वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को काबू में किया। तब जाकर कहीं अस्पताल प्रशासन और मरीजों ने राहत की सांस ली।

Python found in Vrindavan District Hospital

जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल के चौकीदार विजय सिंह ने शनिवार की देर रात करीब 11:30 बजे एक विशाल अजगर को देखा। चौकीदार ने इसकी सूचना तत्काल अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों को दी। अस्पताल परिसर में अचानक अजगर निकल जाने के बाद न केवल मरीजों व परिजन में बल्कि अस्पताल प्रशासन के भी पसीने छूट गए। फिर, अस्पताल प्रशासन की ओर से वन विभाग का सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा लिया। वनकर्मी प्रेम सिंह ने मीडिया को जनाकारी देते हुए बताया कि अजगर को पकड़ लिया गया है। अजगर को अब जंगल में ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा।

30 सितबंर को आगरा में निकला था अजगर
बता दें कि इससे पहले बीते 30 सितंबर को आगरा स्थित एक कॉलोनी में अजगर निकलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई थी। किसी शख्स ने तुंरत वन विभाग के अधिकारियों के फोन कर अजगर के निकलने की सूचना दी। दो घंटे के बाद मौके पर पहुंची SOS की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+