कौन हैं रमेश बाबा जिन्हें डीएम खुद भेंट करने आए पद्मश्री सम्मान?

Mathura news, मथुरा। ब्रज क्षेत्र में गौसेवा के लिए कार्य करने वाले संत रमेश बाबा को ब्रजतीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष और जिलाधिकारी ने बरसाना पहुंचकर पद्मश्री भेंट किया। बता दें कि बाबा को यह सम्मान हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोंविद द्वारा दिया गया था, लेकिन संत रमेश बाबा के ब्रज से बाहर न जाने के कारण उन्हें बरसाना स्थित उनके आश्रम रसमंडप पर ही भेंट किया गया।

बाबा की गौशाला में हैं 60 हजार गाय

बाबा की गौशाला में हैं 60 हजार गाय

रमेश बाबा ने कहा कि उन्हें ब्रज में आए 66 वर्ष हो गए हैं। इससे पहले यमुना शुद्धिकरण, गौसेवा सहित कई कार्यों के लिए मुहिम शुरू की थी। आज माताजी गौशाला में 60 हजार गायें हैं जो भारतीय मूल की सबसे बड़ी गौशाला है, जिसमें उनके पालन पोषण से लेकर रहन सहन की व्यवस्था है।

'हमें ​किसी सम्मान की आवश्यकता नहीं'

'हमें ​किसी सम्मान की आवश्यकता नहीं'

रमेश बाबा ने कहा कि गौसेवा हमारी आयु बढ़ाती है। अभी 15-20 करोड़ लागत से गायों का अस्पताल बनाया जा रहा है। इस अवसर पर संत रमेश बाबा ने कहा कि उन्हें किसी सम्मान की आवश्यकता नहीं है, काम ही सबसे बड़ा सम्मान है।

क्या बोले डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र

क्या बोले डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र

डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र ने कहा कि ब्रज क्षेत्र में गौसेवा के लिए विशिष्ट रूप से सम्मान दिया गया, जिसे भेंट करने के लिए मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके अलावा गौसेवा के लिए राधाकुंड में सुरभि गौशाला के माध्यम से बीमार गायों का बिना किसी सरकारी मदद के सेवा करने वाली विदेशी मूल की सुदेवी दासी को भी पद्मश्री प्रदान किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+