मथुरा: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Recommended Video

    मथुरा: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

    मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रावर को पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश दुर्गपाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश प्रॉपर्टी डीलर व पत्रकार के भाई की हत्या के मामले में वांछित था। मुठभेड़ में बदमाश के सीधे पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    murder accused arrested in police encounter

    जानकारी के अनुसार, मथुरा की थाना गोवर्धन पुलिस को शुक्रवार सुबह मुखविर ने सूचना दी कि दुर्गपाल व एक व्यक्ति बाइक से सौंख मार्ग से आन्यौर की ओर रहा है। इस पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। पुलिस की गाड़ी देखकर दुर्गपाल बाइक सहित मथुरा मार्ग की ओर भागने लगा। थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी व एसओजी प्रभारी संजीव चौधरी ने पीछा किया तो बम्बा बाइपास के समीप दुर्गपाल ने खुद को घिरता देखा पुलिस पर फायरिंग कर दी।

    पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से दुर्गपाल घायल हो गया, जबकि उसका साथी भाग गया। घायल आरोपी दुर्गपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    25 हजार का इनाम SSP ने किया था घोषित
    14 जून को थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव आन्यौर में हथियारबंद बदमाशों के द्वारा प्रॉपर्टी डीलर और इंडिया न्यूज़ के जिला संवाददाता रवि चौधरी के भाई झम्मन चौधरी की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। घटना के बाद से दुर्गपाल फरार चल रहा था। एसएसपी मथुरा शलभ माथुर ने घटना के बाद फरार हुए कुख्यात बदमाश दुर्गपाल पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+