राधारानी के दर्शन करने पहुंचे अखिलेश यादव के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, मुस्कुराए और हाथ जोड़कर चले गए
मथुरा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 19 मार्च को अजीब स्थिति से गुजरना पड़ा। दरअसल, अखिलेश यादव बरसाना स्थित राधा रानी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान मंदिर में मौजूद कुछ श्रद्धालु उन्हें देखकर हूटिंग करने लगे और मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। नारों को सुनकर अखिलेश यादव श्रद्धालुओं की तरफ आये और मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर। फिर हाथ हिलाया और वहां से चले गए।
Recommended Video

दरअसल, अखिलेश यादव शुक्रवार (19 मार्च) को किसान महापंचायत को संबोधित करने से पहले बांके बिहारी के दरबार में पहुंचे थे। यहां से वो बरसाना स्थित राधारानी मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचे। राधारानी मंदिर के आंगन में जब अखिलेश पहुंचे तभी वहां मौजूद श्रद्धालु मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। पहले तो अखिलेश ने इसे अनसुना कर दिया। लेकिन, जब नारे की गूंज तेज होने लगी तो अखिलेश बैरीकेडिंग पारकर श्रद्धालुओं की तरफ आए और मुस्कराते हुए हाथों को हवा में लहराया और वापस चले गए।
इस दौरान अखिलेश यादव के साथ मौजूद उनके समर्थकों ने भी अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। लेकिन, उनकी आवाज मोदी-मोदी के नारे के आगे दबकर रह गई। तो वहीं, अब अखिलेश यादव के सामने लगे मोदी मोदी के नारों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में दिख रहा है कि मन्दिर की सीढ़ियों पर खड़ी भीड़ अखिलेश यादव को देखते ही मोदी मोदी के नारे लगाती है और अखिलेश हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए निकल जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications