मथुरा: कार में लिफ्ट देकर किशोरी से तीन युवकों ने किया गैंगरेप, दो गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले एक किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। गैंगरेप का आरोप तीन युवकों पर लगा है। आरोप है कि युवकों ने किशोरी को कार में बैठाकर नशीला पदार्थ पिलाया और फिर उसके साथ बारी-बारी से हैवानियत की। गैंगरेप की इस घटना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है।

minor girl misdeeds by three youths in mathura

लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया

पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी दूसरे घरों में साफ-सफाई का काम करती है। उन्होंने गैंगरेप का आरोप पड़ोस में रहने वाले युवकों पर लगाया है। आरोप है कि 4 नवंबर को किशोरी जब घर से निकली तो दो युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने उसे अपनी कार में बैठा लिया। कुछ दूरी पर उन युवकों ने तीसरे साथी को भी कार में बैठा लिया। इसी बीच किशोरी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और बारी-बारी से उसके साथ रेप किया। पीड़िता के पिता ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद अगले दिन 5 नवंबर को किशोरी को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

पीड़िता के पिता ने थाना हाईवे में शिकायत दर्ज कराई। एसपी मथुरा उदय शंकर ने बताया, "4 नवंबर को पीड़िता घर से महोली रोड जा रही थी, रास्ते में पड़ोस के 2 लोगों ने उसे कार में बैठाया। पीड़िता इन्हें पहले से जानती थी। आगे रास्ते में इन दोनों ने अपने एक और दोस्त को बैठाया।" एसपी ने बताया कि पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसका रेप किया। सूचना मिलने पर एफआईआर दर्ज़ कर लिया गया और तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+