मथुरा: नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने खुद को लगाई आग, किशोरी की मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को नाबालिग प्रेमिका ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। कुछ ही दूरी पर रहने वाले नाबालिग प्रेमी को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने भी खुद को आग के हवाले कर लिया। ग्रामीणों ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक प्रेमिका की मौत हो गई। प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच प्रेमिका के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने चिता से शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

minor girl died after couple set himself on fire in mathura

क्या है पूरा मामला

गोवर्धन के पुलिस उपाधीक्षक वरुण कुमार सिंह के मुताबिक, गोवर्धन इलाके के एक गांव में 14 साल की किशोरी ने घर में अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा ली। जब पड़ोसियों ने उसके घर से धुआं उठता देखा तो शोर मचाया। गांववाले जबतक बचाने की कोशिश करते तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ ही दूरी पर रहने वाले नाबालिग प्रेमी को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने भी खुद को आग के हवाले कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

पुलिस ने चिता से उठाया किशोरी का शव

लड़की की मौत के बाद परिजनों ने उसका शव का अंतिम संस्कार करने की कोशिश की। अंतिम संस्कार के लिए लड़की चिता में आग भी लगा दी गई थी, लेकिन इसी बीच पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने जलती चिता से ही शव को बाहर निकाल लिया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों का आपसी संबंध उजागर होने की जानकारी मिली।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है। घायल प्रेमी का इलाज मथुरा के स्वर्ण जयंती अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि लड़के की हालत गंभीर है। वह 50 फीसदी से अधिक जली अवस्था में भर्ती किया गया है। प्रेमी के स्वस्थ होने के बाद ही पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी।

ये भी पढ़ें: पर्चे पर 'दिल बहलाने के लिए फोन करें' लिख बंटवा दिया डांस टीचर का नंबर, और फिर...

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+