Mathura: हिंदू महासभा ने किया शाही ईदगाह मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Mathura: हिंदू महासभा ने किया शाही ईदगाह मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Mathura News: अखिल भारत हिंदू महासभा ने 06 दिसंबर को मथुरा जिले की शाही ईदगाह मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ और लड्डू गोपाल का जलाभिषेक करने का ऐलान किया है। अखिल भारत हिंदू महासभा के इस ऐलान के बाद जिला प्रशासान की नींद उड़ी हुई है। इसी क्रम में पुलिस-प्रशासन ने हिंदू महासभा के पदाधिकारियों के साथ वार्ता की और उन्हें कार्यक्रम का स्थान बदलने का अनुरोध किया था। लेकिन, यह वार्ता विफल हो गई और अब खुफिया एजेंसी हिंदू महासभा के कार्यक्रम पर पूरी नजर बनाए हुए है।

Mathura News

बता दें, अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व नेताजी सुभाष चंद बोस की परपोती राजश्री चौधरी 26 नवंबर को मथुरा पहुंची। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजश्री चौधरी, कार्यकर्ताओं के साथ श्री कृष्ण जन्म स्थान पहुंची और भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए। राजश्री ने गर्भ गृह, केशव देव मंदिर और भागवत भवन मंदिर के दर्शन किए। करीब आधा घंटे तक मंदिर में रहीं राज श्री चौधरी ने मीडिया से रुबरू होते हुए कहा, आज श्री कृष्ण जन्मस्थान के दूर से दर्शन किए 6 दिसंबर को मूल स्थान पर जा कर दर्शन करेंगे।

दरअसल, राजश्री चौधरी का मानना है कि जहां शाही ईदगाह बनी है वही भगवान श्री कृष्ण का मूल रूप से जन्मस्थान है। इसलिए हम 6 दिसंबर को असली श्री कृष्ण जन्मस्थान यानी शाही ईदगाह में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगी। उन्होंने बताया कि वह मंदिर है जिस पर हमारा अधिकार है। शाही ईदगाह एक स्ट्रक्चर है केवल। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन हमें डरा-धमकाकर इससे रोक नहीं सकता है। तो वहीं, राजक्षी के आगमन को लेकर पुलिस बल सतर्क रहा।

आपको बताते चलें कि श्री कृष्ण जन्मभूमि से लगी शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने के लिए अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा कोर्ट में भी वाद दाखिल किए गए हैं, और उनके द्वारा पिछले वर्ष भी 6 दिसंबर को लेकर शाही ईदगाह मस्जिद में लड्डू गोपाल का अभिषेक करने की बात कही गई थी। जिसको लेकर मथुरा का माहौल बहुत गर्म हो गया था। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते अखिल भारतीय हिंदू महासभा द्वारा अभिषेक का ऐलान पूरा नहीं हो पाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+