Mathura: शादी के 8 घंटे बाद ससुराल पहुंचते ही दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ा, बोलीं- पसंद नहीं है पति
Mathura News: हरियाणा से शादी कर मथुरा के वृंदावन आई दुल्हन ने शादी के आठ घंटे बाद अपने दूल्हे आनंद को छोड़ दिया। दुल्हन ने कहा कि उसे अपना दूल्हा पसंद नहीं है।

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जो वाक्य चौंकाने वाली है। यहां शादी के बाद अपनी ससुराल पहुंची नई नवेली दुल्हन ने 8 घंटे बाद ही दूल्हे को छोड़ दिया। इस दौरान दुल्हन ने ससुराल में जमकर हंगाम किया और बोलीं कि उसे अपना दूल्हा पसंद नहीं है।
इस दौरान दुल्हन को समझाने की काफी कोशिश की गई। हालांकि, दुल्हन समझने को तैयार नहीं हुई तो दूल्हे ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दूल्हे-दुल्हन को थाने ले आई। इस दौरान पुलिस ने थाने में दोनों को समझाने की कोशिश की।
इस दौरान 3 घंटे तक पंचायत भी चली, लेकिन दुल्हन अपने दूल्हे के साथ रहने के लिए तैयार नहीं हुई। इस दौरान दुल्हन केवल यही बोलती रही कि उसे अपना पति पसंद नहीं है। इसके बाद पुलिस ने दुल्हन को उसके मायके भेज दिया गया। यह घटना गुरुवार दोपहर की है।
यह मामला मथुरा जिले के वृंदावन के गौरा नगर इलाके का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कौशल किशोर अग्रवाल के 30 वर्षीय बेटे आनंद अग्रवाल की बारात 50 किमी दूर की बुधवार को हरियाणा के होडल गई थी। यहां उनके बेटे आनंद की शादी लखन पाल की बेटी रेखा (28) से हुई।
आनंद और रेखा ने खुशी-खुशी शादी में सभी रस्में पूरे रीति-रिवाज के साथ निभाई। इसके बाद दुल्हन रेखा को आनंद गुरुवार को अपने साथ विवाद कराके वृंदावन ले आया। नई नवली दुल्हन के ससुराल आने पर हंसी खुशी का माहौल था। घर की महिलाओं ने बहू को मंगल गीत गाकर घर में प्रवेश कराया।
इसके बाद दुल्हन अपने पति आनंद के कमरे में गई। लेकिन, कुछ देर बाद रेखा अचानक कमरे से बाहर निकली। इस दौरान उसका भेष बदला हुआ था, जिस देखकर दूल्हे के परिवार के होश उड़ गए। दरअसल, रेखा शादी के जोड़ा की जगह सूट में थी।
इसके बाद दुल्हन ने अपनी ससुराल में हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान रेखा हंगामा करते हुए ससुराल से बाहर सड़क पर आ गई। रेखा के ससुरालवालों ने जब उससे हंगामा करने का कारण पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि, रेखा करीब 1 घंटे तक मोहल्ले की सड़क पर हंगामा करती रही।
Recommended Video

रेखा द्वारा हंगामा किए जाने की जानकारी उसके पति आनंद ने अपने ससुराल में दी। सूचना मिलने पर रेखा के परिजन वृंदावन आ गए। रेखा के घरवालों ने भी उसे समझाने की हर कोशिश की, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। आखिरकार पति आनंद ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने रेखा को समझाने की कोशिश की। मगर, जब बात नहीं बनी तो दोनों पक्षों को थाना ले आई। थाना में 3 घंटे तक पंचायत चलती रही। इस दौरान रेखा ने कहा, उसे पति आनंद पसंद नहीं है।
वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसने यह बात कोतवाली प्रभारी को लिखकर दी। इस के बाद रेखा अपनी इच्छा से अपने भाई सोनू और चाचा सुरेंद्र कुमार के साथ वापस मायके चल गई।












Click it and Unblock the Notifications