किसान महापंचायत से पहले बांके बिहारी की शरण में पहुंचे Akhilesh Yadav, ट्वीट कर कही ये बात

मथुरा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज यानी (19 मार्च) तो मथुरा में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। इस दौरान रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी अखिलेश यादव के साथ मंच साझा करेंगे। किसान महापंचायत को संबोधित करने से पहले अखिलेश यादव बांकेबिहारी के दरबार में पहुंचे। यहां उन्होंने बांकेबिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करते हुए एक तस्वीर भी ट्वीट की है। तस्वीर के साथ लिखा है, 'आज उठेगी कृष्ण की धरती से हलधर बलराम की पुकार, किसानों की महापंचायत बदलेगी अपने देश का इतिहास!'

Recommended Video

    किसान महापंचायत से पहले बांके बिहारी की शरण में पहुंचे Akhilesh Yadav, ट्वीट कर कही ये बात
    Mathura News: Akhilesh Yadav Banke Bihari kisan mahapanchayat

    पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज बाजना के मोरकी इंटर कॉलेज मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। इस दौरान रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी भी अखिलेश के साथ मंच साझा करेंगे। बता दें कि इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए रालोद ने पूरी ताकत झोंक दी है। रालोद और सपा नेताओं ने गांव-गांव जाकर संपर्क किया।महापंचायत के लिए गुरुवार शाम को ही अखिलेश यादव मथुरा पहुंच गए थे। शुक्रवार की सुबह अखिलेश यादव ने वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी के दर्शन की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि भाजपा के पास विकास का अपना कोई ब्लूप्रिंट नही है।

    अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व सरकारों की परियोजनाओं का उद्घाटन हो चुका है, लेकिन प्रदेश के सीएम फिर से उन्हीं का उद्घाटन करने में ये व्यस्त हैं। उन्हीं कार्यों का प्रचार भी योगी कर रहे हैं। भाजपा विकास के नाम पर विनाश की राजनीति कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अन्नदाता को आतंकवादी कहा जा रहा है। समाज का हर तबका इनसे त्रस्त है। महंगाई अपने चरम पर है। तेल की बढ़ती कीमतों से उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश महिलाओं के लिए सर्वाधिक असुरक्षित हो गया है। हाथरस कांड इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। जहां सरकार के इशारे पर प्रशासनिक अमला अपराधियों को बचाने में जुटा रहा।

    सपा मुखिया ने गंगा-यमुना और गोवंश सरंक्षण के नाम पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि इनके नाम पर सत्ता में आई सरकार इन्हीं के साथ धोखा कर रही है। गंगा-यमुना और गोवंश संरक्षण की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। योगी जी अपनी नाकामी को छुपाते हुए दिल्ली सरकार पर ठीकरा फोड़ रहे हैं।

    ये भी पढ़ें:-

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+