मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस और कार में हुई भिड़ंत, पांच लोगों की मौत
मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस और कार में हुई भिड़ंत, पांच लोगों की हुई मौत
मथुरा, 05 नवंबर: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक बस डिवाइडर क्रॉस करके कार में घुस गई। इस हादसे में बस चालक समेत पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसा मथुरा जिले के यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोहझील इलाक के माइलस्टोन 71 पर हुआ है। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया सुबह चार बजे करीब एंडीवर कार सवार पांच लोग गाजियाबाद से आगरा की ओर जा रहे थे। तभी माइल स्टोन 71 के समीप आगरा से नोएडा की ओर जा रही बस अनियंत्रित हो डिवाइडर तोड़ते हुए नोएडा से आगरा मार्ग की तरफ चली गई। इसके चलते बस नोएडा की ओर से आ रही एंडीवर से टकरा गई।
एसपी देहात ने बताया कि तेज धमाके के साथ हुई भिड़ंत में बस ड्राइवर बलवंत सिंह निवासी पठानकोट की मृत्यु हो गई। वहीं, इंदीवर कार सवार एक महिला और तीन व्यक्ति की मौके पर मृत्यु हो गई है। एक व्यक्ति घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिए। घायल को एंबुलेंस में उपचार को मथुरा भेज दिया है। मृतकों के नाम पता के बारे में जानकारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications