Mathura: न्यायालय में उपस्थित हुए लड्डू गोपाल, सुन्नी वक्फ बोर्ड के हाजिर न होने पर दिया आखिरी मौका

मथुरा श्री कृष्ण व ईदगाह विवाद मामले में हिंदू महासभा के वाद को लेकर सुनवाई नही हुई। सुन्नी वक्फ बोर्ड के पक्षकार कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। न्यायालय के द्वारा अब अगली सुनवाई की तारीख 28 अप्रैल को रखी गई है।

Mathura Laddu Gopal appeared in the court given last chance when Sunni Waqf Board did not appear

मथुरा श्री कृष्ण एवं ईदगाह वाद मामले में हिंदू महासभा के वाद में आज सिविल जज सीनियर डिविजन के न्यायालय में सुनवाई होनी थी, लेकिन सुन्नी वक्फ बोर्ड के उपस्थित न होने के कारण अब इस मामले में अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी। बता दें कि हिंदू महासभा द्वारा श्री कृष्ण जन्म स्थान ईदगाह वाद मामले में वाद दायर किया गया था। इस मामले में सुन्नी वक्फ बोर्ड लगातार कई तारीखों से अनुपस्थित हो रहा है। उन्हें न्यायालय ने अंतिम अवसर देते हुए अब अगली सुनवाई 28 अप्रैल तय की है।

Mathura Laddu Gopal appeared in the court given last chance when Sunni Waqf Board did not appear

हिंदू महासभा के नेता लड्डू गोपाल को लेकर पहुंचे न्यायलय
वहीं हिंदू महासभा के नेता दिनेश शर्मा आज लड्डू गोपाल की प्रतिमा लेकर न्यायालय में उपस्थित हुए, जो न्यायालय में चर्चा का विषय बनी रही। न्यायालय परिसर में लोग लड्डू गोपाल को देखकर अचंभित हो गए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण में हिंदू महासभा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा सोमवार को लड्डू गोपाल जी को लेकर अदालत में लेकर पहुंचे। वहीं अदालत में सुन्नी वक्फ बोर्ड के हाजिर न होने पर उसे आखिरी मौका दिया गया है। महासभा ने अदालत से 13.37 एकड़ पर मौजूद ईदगाह को हटाने की मांग की है।
अगली तारीख 28 अप्रैल
हिन्दू महासभा के नेता दिनेश शर्मा का कहना है कि श्री कृष्ण स्थान ईदगाह मामले में न्यायालय में सुनवाई होनी थी, लेकिन इस मामले में अगली तारीख 28 अप्रैल नियुक्त की गई है। उनका कहना है कि सुन्नी वक्फ बोर्ड जानबूझकर इस मामले को लटकाना चाहता है, जिसके चलते उपस्थित नहीं हो रहा है और न्यायालय का समय खराब कर रहा है। अब न्यायालय ने उन्हें अंतिम अवसर दिया है। कृष्ण जन्मभूमि केस में ईदगाह में अमीन सर्वे के लिए प्रार्थना पहले ही दिया जा चुका है। यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को कई बार सूचना दे चुके हैं, लेकिन यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड हाजिर नहीं हुआ है।

Mathura Laddu Gopal appeared in the court given last chance when Sunni Waqf Board did not appear

Recommended Video

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामला, लड्डू गोपाल को अदालत में लेकर पहुंचा हिंदू पक्ष, देखें वीडियो

    हिन्दू महा सभा का ये है दावा
    महासभा के पक्षकार का कहना है कि औरंगज़ेब ने मंदिर को तोड़ कर ईदगाह तैयार की है। लिहाजा यह श्रीकृष्ण जन्मस्थान की जमीन पर अतिक्रमण है। केस में सिविल कोर्ट सीनियर डिविजन में हिंदू महासभा की तरफ से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा और अन्य पदाधिकारी न्यायालय परिसर में लड्डू गोपाल के साथ आए। कृष्ण जन्मभूमि केस में ईदगाह में सर्वे के लिए प्रार्थना पहले ही दिया जा चुका है। सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड पर कई बार सूचना दे चुके हैं, लेकिन यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड हाजिर नहीं हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+