जिस लड़की की हत्या और शव जलाने की चल रही थी तफ्तीश, SSP के सामने जिंदा आकर हो गई खड़ी

7 जून को जब यह मामला सामने आया कि एक युवती का अपहरण कर उसे मार दिया गया है और उसके शव को जला दिया गया है, तो पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई थी। मगर अब वह लड़की जिंदा और सुरक्षित पुलिस के सामने आ खड़ी हुई।

Mathura girl who was murdered came alive in front of the SSP with her lover

मथुरा के नौहझील कस्बे से बीती 7 जून को युवती का अपहरण हत्या और खेत में शव जलाने का मामला सामें आया था। एसएसपी कार्यालय पहुंचकर युवती के भाई ने घटनास्थल को सीज कराकर मृतक के अवशेष एकत्रित कर डीएनए टैस्ट कराये जाने की मांग की थी। वहीं इस मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। युवती दिल्ली में अपने प्रेमी यानी पति के साथ रह रही थी और युवती और उसका प्रेमी यानी पति आज एसएसपी कार्यालय पहुंचा, जहां युवती को जिंदा देखकर अधिकारी भी चौक गए।

Mathura girl who was murdered came alive in front of the SSP with her lover

जिसकी हत्या की पुलिस कर रही थी जांच, वह निकली जिन्दा
बता दें कि दो रोज पूर्व नौहझील थाना सुरीर क्षेत्र के टोली मोहल्ला निवासी नरेश द्वारा अपनी बहन पिंकी के अपहरण और उसके बाद उसकी हत्या कर शव खेत में जलाए जाने को लेकर शिकायत की गई थी। नरेश ने कालीचरण सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसी बीच वह युवती आज अपने पति के साथ एसएसपी कार्यालय पहुची तो पुलिस के अधिकारी आश्चर्य में पड़ गए।

Mathura girl who was murdered came alive in front of the SSP with her lover

अपनी मर्जी से की थी कोर्ट मैरिज
लड़की ने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण नहीं हुआ था बल्कि वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई थी। पिंकी का कहना था कि उसने कई महीनों पहले अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज की थी। जिसके कुछ माह वाद उसके पति से उसका झगड़ा हो गया था। झगडे के बाद वह गुस्से में अपने भाई के घर आ गई थी। लेकिन अब वह अपनी ही मर्जी से अपने पति कालीचरण के साथ 3 जून की रात चली गई थी।

Mathura girl who was murdered came alive in front of the SSP with her lover

22 जून को होने थे लड़की के बयान
वही लड़की एवं उसके भाई के अधिवक्ता पवन कुमार का कहना है कि 10 मार्च वर्ष 2023 में पिंकी नामक युवती ने अपनी सास, ससुर, देवर, पति पर मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले में उनके द्वारा थाने पर तहरीर दी गई थी। कोर्ट में 22 जून को लड़की के बयान होने थे, लेकिन इसी बीच लड़की अपनी मामी के घर से गायब हो गई। जिस पर पिंकी के भाई नरेश ने अपनी बहन का अपहरण कर हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। लेकिन आज लड़की को उनके जूनियर अधिवक्ता ने देख लिया और उनको सूचना दी। जिस पर उनके द्वारा लड़की को पुलिस के समक्ष पेश किया गया है। यहां लड़की ने बताया कि वह अपने पति के साथ सुरक्षित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+