कर्जा उतारने के लिए ई-रिक्शा चालक ने दी थी कथा प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य महाराज को बम से उड़ाने की धमकी, गिरफ्तार

प्रसिद्ध कथा प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य महाराज को बम से उड़ाने की धमकी के मामला का आज हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है। धमकी देने वाला न तो कोई आतंकवादी है और न कोई गैंगस्टर, बल्कि एक साधारण ई-रिक्शा चालक है।

Mathura E-rickshaw driver arrested in threatining Aniruddhacharya Maharaj to repay the loan

हाल ही में यूपी के वृन्दावन में प्रसिद्ध कथा प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य महाराज को बम से उड़ाने की धमकी ने पूरे प्रदेश में खलबली मचा दी थी। यूपी पुलिस और यहां तक की इंटेलिजेंस एजेंसियों के लिए सर का दर्द बन चुके उस धमकी भरे खत के मामले में आज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल खत में खुद को तथाकथित आतंकवादी बताने वाला और 1 करोड़ की फिरौती मांगने वाला और कोई नहीं बल्कि लोकल का ही एक ई रिक्शा चालक है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कर्जा उतारने के लिए उसने ये धमकी भरा पत्र लिखा था।

Mathura E-rickshaw driver arrested in threatining Aniruddhacharya Maharaj to repay the loan

धमकी भरा लिफाफा, 1 करोड़ की फिरौती
दरअसल, बीते मंगलवार को किसी अंजान व्यक्ति के द्वारा संत कालोनी स्थित कथा प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य के गौरी गोपाल आश्रम के ऑफिस में बंद लिफाफा रख दिया गया था। जब आश्रम के कर्मचारियों ने लिफाफा खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। लिफाफा में पत्र रखा था, जिसमें मुंबई के पनवेल निवासी कृष्ण नगर मंडी निवासी संजय पटेल ने अपने को महाराष्ट्र के आतंकी संगठन भारत मौत जिंदगी का कार्यकर्ता बताते हुए कथा प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य से एक सप्ताह के भीतर एक करोड़ देने की मांग की थी।
यही नहीं बल्कि पत्र में यह भी लिखा था कि 'अगर मांग पूरी नहीं की गई तो उनको और उनके परिवार को बम से उड़ाने के साथ आश्रम को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है। पत्र में लिखा गया है कि तुम कहां जाते हो, तुम्हारे बच्चे कहां पढ़ते हैं हमें सब जानकारी है। हम लोग तुम्हें बर्बाद करने और तुम्हारे आश्रम को बम से उड़ाने के लिए वृंदावन आए हैं।'

Mathura E-rickshaw driver arrested in threatining Aniruddhacharya Maharaj to repay the loan

पुलिस को बड़ी सफलता, आरोपी गिरफ्तार
वहीं इसके फ़ौरन ही बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई। यूपी पुलिस समेत एलआईयू और खुफिया एजेंसी भी जांच में जुट गईं। जिसमे आज वृंदावन कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार की सुबह 100 फटा फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी अनुसार अभियुक्त बल्लभगढ़ निवासी सुरेश कुमार पुत्र रामकिशन है।
ई-रिक्शा चलाता था, गतिविधियों पर रखता था नजर
पुलिस के अनुसार आरोपी बल्लभगढ़ में एक बिजली कंपनी में ठेके पर चौकीदारी की नौकरी करता था। वहां से किसी कारणवश उसे निकल दिया गया था। जिसके बाद वह वृंदावन आकर ई-रिक्शा चलाने लगा और दिन में गौरी गोपाल आश्रम में ही खाना पीना खाकर वहां की गतिविधियों पर नजर रखने लगा।

Mathura E-rickshaw driver arrested in threatining Aniruddhacharya Maharaj to repay the loan

Recommended Video

    मथुरा: कुत्ता भी लेता है राम का नाम, वीडियो देख आप भी हो जाएंगें हैरान

    डेढ़ लाख रुपए का कर्जा चुकाने के लिए किया कांड
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र पांडे द्वारा बताया गया कि आरोपी करीब डेढ़ लाख रुपए के कर्जे में डूबा हुआ था। जिसके चलते उसका पत्नी से विवाद भी चल रहा था। वह यहां किश्तों पर ही एक ई-रिक्शा लेकर चला रहा था। जिसकी किस्त भी वह नहीं भर पा रहा था। अपना कर्जा चुकाने के लिए उसने यह धमकी भरा पत्र आश्रम में छोड़ा था। फ़िलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+