क्या है उस निधिवन राज का रहस्य, जहां वीडियो बनाकर गिरफ्तार हुआ यूट्यूबर गौरव
मथुरा, 16 नवंबर: दुनिया के सामने निधिवन का रहस्य लाने की कोशिश में यूट्यूबर गौरव शर्मा को यूपी पुलिस ने गिरफ्तारी कर लिया है। यूट्यूबर गौरव शर्मा की गिरफ्तार के बाद से वृंदावन का निधिवन राज एक बार फिर से चर्चाओं में आ गया है। निधिवन, जिसके बारे में ऐसी मान्यता हैं कि यहां पर आज भी भगवान श्री कृष्ण गोपियों संग रासलीला करने के लिए आते हैं। यही कारण है की सुबह खुलने वाले निधिवन को शाम की आरती के बाद बंद कर दिया जाता है। इसके बाद यहां कोई नहीं रहता। इसके पीछे क्या है रहस्य है? आज हम उसी के बारे में जानेंगे।

गोपियों संग आज भी रासलीला करते है श्रीकृष्ण
भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली ब्रजभूमि में कई ऐसी रहस्यमस जगह हैं, जो लोगों के बीच सदियों से आस्था का केंद्र रही हैं। इन्मीं से एक है जगह है वृंदावन का निधिवन। निधिवन के बारे में ऐसी मान्यता है कि आज भी भगवान श्री कृष्ण रात को गोपियों संग रासलीला करने के लिए आते हैं। इस दौरान वे राधा और कई गोपियों के साथ नृत्य करते हैं। इसलिए रात में निधिवन के अंदर प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहता है। दिन में श्रद्धालु प्रवेश कर सकते हैं, कोई रोक नहीं है। मगर, शाम होते ही निधिवन को खाली करा दिया जाता है।

पशु-पक्षी निधिवन को चले जाते हैं छोड़कर
दिन में निधिवन में कोलाहट करने वाले पशु-पक्षी भी शाम होते-होते निधिवन को छोड़कर चले जाते हैं। निधिवन में एक महल है, 'रंग महल' इसकी छत के नीचे ही श्रीकृष्ण एवं गोपियों के लिए शाम को भोग रखा जाता है, जो सुबह होने पर दिखाई नहीं देता। ऐसे में कहा जाता है कि कान्हा निशानियां भी छोड़ जाते हैं। 'रास मंडल' से जुड़े पुजारी बताते हैं कि निधिवन के अंदर बने महल में रासलीला की मान्यता रही हैं। हजारों साल से श्रद्धालुओं में ऐसा विश्वास रहा है कि 'रंग महल' में रोज रात को कन्हैया आते हैं।

रासलीला देखने वाला या तो पागल हो गए या उसकी हो गई मौत
भगवान और उनकी इस रासलीला को गांव के किसी भी लोगों ने आज तक नहीं देखा है। उसके बाद भी उन्हें इस पर विश्वास है। ऐसा बताया जाता है कि करीब डेढ़ दशक पहले संतराम नामक एक राधा-कृष्ण का भक्त था, जो जयपुर से वृंदावन आया था। उसने निधिवन के बारे में सुना था, हरि के भक्ति में वह इतना खो गया कि उसने रात में कान्हा की रासलीला देखने की ठान ली। वह चुपके से निधिवन में छिपकर बैठ गया। मगर, सुबह जब मंदिर के पट खुले तो वह बेहोश पड़ा मिला। उसे जब होश आया तो लोगों ने देखा कि वह अपना मानसिक संतुलन खो चुका था।

निधिवन का रहस्य उजागर करना चाहता था यूट्यूबर गौरव
यूट्यूबर गौरव शर्मा ने यूपी पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद बताया कि वो निधिवन के रहस्त को उजागर करना चाहता था। इसलिए वो 6 नवंबर की रात को अपने चचेरे भाई प्रशांत और कुछ दोस्तों के साथ मिलकर निधिवन के अंदर घुसकर वीडियो शूट किया था। वीडियो शूट करने के बाद वो करीब 15 से 20 मिनट में वापस आ गए थे। गौरव ने बताया कि दिल्ली पहुंचकर वीडियो 9 नवंबर को यूट्यूब पर अपलोड किया था। हालांकि पुजारियों की आपत्ति के बाद उसने इस वीडियो को यूट्यूब से हटा दिया।

वृंदावन थाने में निधिवन के राजपुरोहित ने दर्ज कराई थी शिकायत
पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि गौरव शर्मा के खिलाफ निधिवन के राजपुरोहित रोहित गोस्वामी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत के आधार पर ही वृंदावन पुलिस यूट्यूबर गौरव शर्मा को गिरफ्तार करने दिल्ली पहुंची, जहां पंचशील पार्क स्थित घर से गौरव को अरेस्ट कर लिया गया। गौरव के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 295 ए और आईटी अधिनियम की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया है।
-
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'?












Click it and Unblock the Notifications