पत्रकार रवि चौधरी के भाई को बदमाशों ने मार डाला, गोवर्धन में बंदूक से बनाया निशाना
मथुरा। उत्तर पद्रेश में धर्म नगरी गोवर्धन के ग्राम आन्यौर में एक निजी चैनल के संवाददाता रवि चौधरी के भाई की हत्या कर दी गई। रवि चौधरी के भाई झम्मन चौधरी को बदमाशों ने उस वक्त निशाना बनाया, जब वह अपनी जमीन पर कार्य करा रहे थे। बदमाशों ने उन्हें गोलियां मारीं। गोली लगने से घायल हुए झम्मन को जब तक अस्पताल ले जाते, तब तक झम्मन ने दम तोड़ दिया। वह प्रोपर्टी का कार्य करते थे।

संवाददाता के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। फिर, घायल झम्मन चौधरी को उपचार के लिए हॉस्पिटल ले जाने लगे। हालांकि, रास्ते में ही झम्मन चौधरी ने दम तोड़ दिया। जब परिवार को इस घटना की जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। सभी परिवारी जन हॉस्पिटल दौड़े चले आए। उधर, पुलिस के आला अधिकारी भी हरकत में आए और एसएसपी जानकारी लेने के लिए हॉस्पिटल पहुंच गए।
फिलहाल पुलिस इस घटना की जल्द ही खुलासे की बात कह रही है और अपराधियों को पकड़ने की बात कर रही है। परिजनों की निशानदेही पर एक अपराधी की फोटो जारी की गई है। कहा जा रहा है कि वह शख्स आरोपी है।












Click it and Unblock the Notifications