यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़ी बस में कैंटर ने मारी टक्कर, चार लोगों की मौत, कई घायल

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि बस कटिहार बिहार से दिल्ली जा रही थी।

Recommended Video

    यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़ी बस में कैंटर ने मारी टक्कर, चार लोगों की मौत, कई घायल
    Four people died in a road accident on the Yamuna Expressway

    मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा मथुरा के जमुना पार थाना इलाके में बुधवार सुबह करीब सवा सात बजे एक्सप्रेस-वे के 105 माइल स्टोन पर हुआ। यहां खड़ी बस में कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। बस में टक्कर लगते ही बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर एक्सप्रेस वे का दल और पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा बस में सवार घायल लोगों को उसमें से निकाला गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

    मरने वालों में तीन बस के यात्री थे, ये सभी बस के पीछे खड़े होकर दातुन कर रहे थे। जबकि एक कैंटर चालक की मौत हुई है। हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस का तेल खत्म हो गया था, इसलिए बस सड़क किनारे खड़ी थी। मृतकों की शिनाख्त मोहम्मद रमजानी पुत्र अंसारी निवासी सिसिया पंचायत थाना बराड़ी जिला कटिहार बिहार, गोपाल पुत्र मंगल निवासी जिला कटिहार, मोहम्मद शमशेर पुत्र इदरीश निवासी सीसिया पंचायत थाना बराड़ी बिहार के रूप में हुई है। जबकि कैंटर चालक की पहचान नरेंद्र मिश्रा पुत्र तारा सिंह निवासी लालगोपालगंज इलाहाबाद के रूप में हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+